फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana, Government, MLA, Cycle, Haryana vidhansabha

साइकिल पर सदन पहुंची सरकार, लाडवा के विधायक सैनी बने रोल मॉडल

Wed, 31 Aug 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Aug 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
haryana, Government, MLA, Cycle, Haryana vidhansabha
cycle
हरियाणा विधानसभा में बुधवार को पहली बार कार फ्री डे का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ तकरीबन सभी मंत्री और विधायक साइकिल पर सवार होकर सदन पहुंचे। लाडवा विधायक पवन सैनी के साइकिल से सदन में आने की पहल के बाद सभी भाजपा सदस्यों ने यह तरीका अपनाया।
विज्ञापन


बुधवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह सभी मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचेे। वहां से सभी एक साथ विधानसभा के लिए निकले। मुख्यमंत्री की अगुवाई में भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, मंत्री मुनीष ग्रोवर, राम बिलास शर्मा, विपुल गोयल, नायब सैनी, कर्ण देव कंबोज समेत कई विधायक साइकिल पर सवार होकर विधानसभा निकले।
विज्ञापन


मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में कार फ्री डे मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा स्वास्थ्य समाज का निर्माण करना है। इस कार्यक्रम से विधानसभा में एक नई परंपरा की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम सिंह राणा के रिक्शे पर बैठे त्रिखा और चोपड़ा :
हरियाणा विधानसभा में आज मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा आज सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। राणा मुख्यमंत्री आवास से तीन पहियों वाली सवारी रिक्शा लेकर चले और एक मंझे हुए रिक्शा चालक की तरह चंडीगढ़ की सड़कों पर उन्होंने रिक्शा चलाई। राणा जहां रिक्शा चालक की भूमिका में थे। वहीं मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा एक सवारी के तौर पर पीछे बैठे थे।

ई-रिक्शा पर पहुंचे कई मंत्री :
कार फ्री डे के दौरान शारीरिक दिक्कतों के चलते कई मंत्री ई-रिक्शा में सवार होकर विधानसभा पहुंचे। स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार तथा लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह तथा कालका की विधायक लतिका शर्मा ई-रिक्शा में सवार होकर विधानसभा पहुंचे।


गीता भुक्कल और शकुंतला खटक ने की बुलेट की सवारी :
कांग्रेस ने आज अपने तरीके से सांकेतिक कार फ्री डे मनाया। कलानौर की विधायक शकुंतला खटक आज बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर विधानसभा पहुंची और उनके पीछे पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल बैठी हुई थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed