{"_id":"619babcd81826851c6508d68","slug":"haryana-government-issued-transfer-and-posting-orders-of-three-ias-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: तीन आईएएस बदले, महावीर पंचकूला, प्रदीप फतेहाबाद के नए डीसी, मंदीप बराड़ के नियुक्ति आदेश नहीं हुए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: तीन आईएएस बदले, महावीर पंचकूला, प्रदीप फतेहाबाद के नए डीसी, मंदीप बराड़ के नियुक्ति आदेश नहीं हुए जारी
Tue, 23 Nov 2021 01:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:12 AM IST
सार
हरियाणा सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। फतेहाबाद के डीसी महावीर कौशिक को पंचकूला का नया डीसी लगाया है। आईएएस विनय प्रताप सिंह के चंडीगढ़ में बतौर डीसी प्रतिनियुक्ति पर जाने से यह पद खाली हुआ था।
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (मुख्यालय) पंचकूला के प्रशासक और नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार प्रदीप कुमार को फतेहाबाद का डीसी लगाया गया है। चंडीगढ़ में डीसी के पद पर सेवाएं देकर अपने मूल कैडर हरियाणा में लौटे आईएएस मंदीप बराड़ को अभी नियुक्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के महानिदेशक विकास गुप्ता को वर्तमान कार्यभार के अलावा नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार एवं सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार मंदीप बराड़ को फिर मुख्यमंत्री कार्यालय में लगा सकती है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में दुष्कर्म के दोषियों को बीस साल कैद, रोहतक में धरनास्थल पर किसान की मौत
चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले वह मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव पद पर कार्यरत रहे हैं। इस माह के अंत तक अफसरशाही में बड़ा फेरबदल भी होना है। मुख्य सचिव विनय वर्धन व पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
इसके साथ नए मुख्य सचिव के साथ ही वित्तायुक्त पद पर भी नई नियुक्ति होनी है। सरकार बराड़ को बड़े पद से नवाज सकती है। मंदीप की आईएएस पत्नी आशिमा बराड़ इस समय मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव पद पर सेवाएं दे रही हैं। वह लंबे समय से मुख्यमंत्री कार्यालय में हैं। मंदीप के साथ ही उनकी पत्नी की गिनती मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसरों में होती है।