{"_id":"64f0c4325577bc97c3004315","slug":"haryana-government-issued-transfer-and-posting-orders-of-many-officers-including-ias-irs-and-hcs-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एक-एक आईएएस और आईआरएस समेत कई अधिकारियों के तबादले, सात एसडीएम भी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एक-एक आईएएस और आईआरएस समेत कई अधिकारियों के तबादले, सात एसडीएम भी बदले
Thu, 31 Aug 2023 10:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 31 Aug 2023 10:18 PM IST
सार
सोनीपत के एसडीएम निर्मल नागर को गन्नौर, अमित कुमार-II को रादौर से सोनीपत, वीरेंद्र सिंह को बाढ़ड़ा से सिवानी, महेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार-II को तोशाम, सुरेश कुमार को सिवानी से बाढ़डा का एसडीएम नियुक्त किया है।
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1 आईएएस, 1 आईआरएस समेत 8 एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 7 एसडीएम (सब डिविजनल अधिकारी) भी इधर से उधर किए गए हैं।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस ललित कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक (मुख्यालय) नियुक्त किया है, जबकि आईआरएस विवेक अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक एवं सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं एचसीएस अधिकारियों में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार के जोनल प्रशासक जगदीप सिंह को सहकारी चीनी मिल पानीपत का प्रबंध निदेशक और नगर निगम, मानेसर की संयुक्त आयुक्त अलका चौधरी को नगर निगम, एनआईटी फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया है। बहादुरगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार यादव को कृषि विभाग का उप सचिव लगाया गया है।
सोनीपत के एसडीएम निर्मल नागर को गन्नौर, अमित कुमार-II को रादौर से सोनीपत, वीरेंद्र सिंह को बाढ़ड़ा से सिवानी, महेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार-II को तोशाम, सुरेश कुमार को सिवानी से बाढ़डा का एसडीएम नियुक्त किया है। एचसीएस हरबीर सिंह को तोशाम से भिवानी सिटी मजिस्ट्रेट तैनात किया है।