फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government issue transfer order of 42 IAS officers

42 आईएएस का तबादला: मुख्यमंत्री की नाराजगी पड़ी भारी, नौ जिलों के डीसी को हटाया, दो की दूसरे जिलों में तैनाती

Sat, 05 Jun 2021 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Jun 2021 02:11 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। अब विनय प्रताप पंचकूला के नए डीसी होंगे। वहीं शरणदीप को निगमायुक्त का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
Haryana government issue transfer order of 42 IAS officers
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 42 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नौ जिलों के डीसी को हटा दिया गया है, जबकि दो जिलों के डीसी को दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है। जिन डीसी को हटाया है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोरोना संकट में उनकी कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं थे। 

विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस अफसरों के विभाग भी बदले गए हैं। आईएएस विनय प्रताप को पंचकूला का डीसी बनाया गया है। कुरुक्षेत्र की डीसी शरणदीप कौर को निगमायुक्त पंचकूला व जिला नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमरजीत सिंह मान को चरखी दादरी का डीसी लगाया गया है। 
विज्ञापन


कैथल के डीसी सुजान सिंह आयुष विभाग के निदेशक होंगे। गिरीश अरोड़ा को यमुनानगर का डीसी नियुक्त किया गया है। पंचकूला के डीसी मुकेश आहूजा निगमायुक्त गुरुग्राम और श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम के मुख्य प्रशासक होंगे। अंबाला के डीसी अशोक कुमार शर्मा को हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चरखी दादरी के डीसी राजेश जोगपाल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हिसार के प्रशासक होंगे। सोनीपत के डीसी श्याम लाल पूनिया को झज्जर का डीसी बनाया गया है। यमुनानगर के डीसी मुकुल कुमार कुरुक्षेत्र के डीसी का जिम्मा संभालेंगे। महावीर कौशिक को फतेहाबाद का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

फतेहाबाद के डीसी नरहरि सिंह बांगड़ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक के प्रशासक होंगे। सिरसा के डीसी प्रदीप कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (मुख्यालय), पंचकूला का प्रशासक बनाया गया है। नूंह के डीसी धीरेंद्र खडगटा निगमायुक्त अंबाला और जिला नगर आयुक्त, अंबाला होंगे।

पानीपत के डीसी धर्मेंद्र सिंह को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक लगाया है। आयुष विभाग के निदेशक सुशील सारवान पानीपत के डीसी होंगे। हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव को सिरसा का डीसी नियुक्त किया गया है। विक्रम को अंबाला का डीसी लगाया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे ललित कुमार सोनीपत के डीसी होंगे। प्रदीप दहिया को कैथल के डीसी होंगे। शक्ति सिंह को नूंह के डीसी का जिम्मा सौंपा गया है।

इन आईएएस को मिला ये जिम्मा

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विरेंद्र लाठर चरखी दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त होंगे। अजय सिंह तोमर को वित्त विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। पार्थ गुप्ता अब नागरिक संसाधन सूचना विभाग के निदेशक होंगे। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही मनदीप कौर को अतिरिक्त श्रम आयुक्त लगाया है। 

मनोज कुमार को नगर निगम, करनाल के आयुक्त होंगे। साहिल गुप्ता को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त बनाया गया है। स्वप्निल रविंद्र पाटिल हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त होंगे। विश्राम कुमार मीणा को गुरुग्राम का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है। डॉ. वैशाली शर्मा नगर निगम, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) की अतिरिक्त आयुक्त होंगी।

इन वरिष्ठ आईएएस को मिले ये विभाग
आलोक निगम को वर्तमान कार्यभार के अलावा खान एवं भूविज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का जिम्मा भी संभालेंगे। डी सुरेश को हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राजीव रंजन को निगरानी एवं समन्वय विभाग का आयुक्त और सचिव बनाया गया है। वे गुरुग्राम मंडल आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।

नितिन कुमार यादव को रोजगार विभाग का आयुक्त लगाया है। पंकज अग्रवाल को श्रम आयुक्त, कार्मिक, प्रशिक्षण, विजिलेंस एवं संसदीय मामले विभाग के सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), जांच अधिकारी विजिलेंस और हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण के सदस्य सचिव होंगे। पंकज यादव अंबाला मंडल के आयुक्त होंगे। 

मोहम्मद शाईन को खान एवं भूविज्ञान विभाग के महानिदेशक का जिम्मा भी सौंपा गया है। जगदीप सिंह को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का महानिदेशक लगाया है। अंशज सिंह निदेशक, प्राथमिक शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। राजीव रतन को आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीराम शर्मा वर्तमान कार्यभार के अलावा गृह-2 विभाग के विशेष सचिव और आयुक्त, गुरुद्वारा चुनाव का कार्यभार भी संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed