{"_id":"607989d28ebc3e8ccb020612","slug":"haryana-government-is-not-imposed-lockdown-and-weekend-curfew-says-minister-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण : हरियाणा में लॉकडाउन व वीकेंड कर्फ्यू लगेगा या नहीं ? अनिल विज ने कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण : हरियाणा में लॉकडाउन व वीकेंड कर्फ्यू लगेगा या नहीं ? अनिल विज ने कही बड़ी बात
Fri, 16 Apr 2021 06:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:28 PM IST
सार
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार लॉकडाउन पर विचार नहीं कर रही है। वहीं प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन भी नहीं लगाया जाएगा। अनिल विज ने किसानों को आंदोलन से उठाने की खबरों का भी खंडन किया। विज ने कहा कि मिशन क्लीन जैसा कोई भी मिशन नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
विस्तार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से कई राज्य अपने यहां वीकेंड कर्फ्यू लगाना शुरू कर दिया है। ऐसे में हरियाणा में लोग वीकेंड कर्फ्यू की आशंका जता रहे हैं। लेकिन सरकार ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार लॉकडाउन पर विचार नहीं कर रही है। वहीं प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन भी नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
अनिल विज ने किसानों को आंदोलन से उठाने की खबरों का भी खंडन किया। विज ने कहा कि मिशन क्लीन जैसा कोई भी मिशन नहीं चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिर्फ इतना कहा कि किसान कोरोना संक्रमण को देखते हुए धरना प्रदर्शन बंद कर दें। कोरोना संक्रमण खत्म होते ही दोबारा धरनास्थल पर आ जाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा का पहला मामला : जन्म के तुरंत बाद नवजात मिला कोरोना पॉजिटिव, 10 अस्पतालों ने नहीं की डिलिवरी
विज्ञापन
नए स्ट्रेन की दस्तक, छह मामले
हरियाणा में कोरोना के नए स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि नए स्ट्रेन के छह मामले सामने आए हैं।विज ने बताया कि प्रदेश में वायरस को रोकने के लिए कड़े निर्णय लिए गए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो स्कूलों, धर्मशालाओं को अस्पताल बना सकते हैं, इसको लेकर अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा में करीब 36 हजार रोजाना टेस्ट किए जा रहे हैं और 2 प्रतिशत दिल्ली लैब में जीनोम फ्रोडिन्स के लिए भेज रहे हैं, इसमें से छह मामले नए स्ट्रेन के आए हैं। विज ने कहा कि इसका इलाज भी मौजूद है। ऑक्सीजन की कमी के सवाल पर विज ने कहा हरियाणा में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और बेड की कमी नहीं है।
ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम की स्थिति के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले विरोधियों ने लोगों को भ्रम में डाला था लेकिन अब लोग सामने आ रहे हैं और संस्थाओं को हमने इसमें जोड़ा तो वे पूरा सहयोग कर रही हैं। 30 लाख लोगों को टीका लगा चुके हैं। टीकाकरण को लेकर प्रदेश की जनता जागरुक हो रही है और अभियान में साथ दे रही है। विज ने कहा कि वैक्सीन के साथ साथ हमें खुद भी कड़े नियमों का पालन करना होगा, तभी कोरोना को हराया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- वीकेंड लॉकडाउन : सभी जिम व स्पा बंद, शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित, पढ़ें- क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद