{"_id":"624c3c5513575c64aa392a16","slug":"haryana-government-increased-the-salary-of-ground-man-and-watchman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने वेतन दोगुना किया, अभी तक मिल रहे थे पांच हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने वेतन दोगुना किया, अभी तक मिल रहे थे पांच हजार रुपये
Tue, 05 Apr 2022 06:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:29 PM IST
सार
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के साथ खेल स्टेडियम व परिसरों में काम करने वाले कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बार खेलों के बजट में भी वृद्धि की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने खेल स्टेडियमों के ग्राउंड मैन, चौकीदार सह माली, स्वीपर के वेतन में वृद्धि कर दी है। अब इन्हें 10 हजार रुपये वेतन मिलेगा। अभी इन कर्मियों को पांच हजार रुपये ही मिल रहे थे। खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फैसले से लगभग 254 ग्राउंड मैन और 203 चौकीदार सह माली व स्वीपर लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
लंबे समय से ये कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा कर दिया है। इससे इन कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जीवनयापन के स्तर में सुधार आएगा। सरकार खिलाड़ियों के साथ खेल स्टेडियम व परिसरों में काम करने वाले कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बार खेलों के बजट में भी वृद्धि की है। अब खेल विभाग का बजट 540 करोड़ से अधिक हो गया है। इससे प्रदेश के हजारों खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिदिन निर्णय ले रही है। खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतकर लाएं, इसके लिए जमीनी स्तर पर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन