फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government hiked employes Allowances

हरियाणा की BJP सरकार ने सरकारी कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, भत्तों की दरों में संशोधन

Fri, 22 Jun 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jun 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
haryana government hiked employes Allowances
सरकारी भत्तों में इजाफा
हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर कर्मियों के विभिन्न भत्तों की दरों को संशोधित कर दिया गया है। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्य के बढ़े हुए भत्ते 1 मई 2018 से प्रभावी होंगे और वित्त विभाग द्वारा इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर बढ़ाए गए विभिन्न भत्तों में निर्धारित बाल शिक्षा भत्ता (750 रुपये से बढ़ाकर 1125 रुपये प्रतिमास), साइकिल भत्ता 200 रुपये प्रतिमास), डॉक्टरों के लिए एनपीए की दर को संशोधित मूल वेतन का 20 प्रतिशत, मोरनी हिल में तैनात कर्मचारियों को पर्वतीय क्षेत्र मुआवजा भत्ता मूल वेतन का 2.5 प्रतिशत (न्यूनतम 350 रुपये और अधिकतम 700 रुपये प्रतिमाह), विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और नगर समितियों के सफाई कर्मचारियों को विशेष भत्ता 625 रुपये प्रतिमाह दिया गया है।
विज्ञापन


निशक्तजन के लिए वाहन भत्ते की दर को मूल वेतन का 10 प्रतिशत (न्यूनतम 2500 रुपये और अधिकतम 7200 रुपये प्रतिमाह) तथा मंहगाई भत्ते को भी वाहन भत्ते में जोड़ा जाएगा। निशक्त महिला सरकारी कर्मचारी को चाइल्ड केयर के लिए 1500 रुपये प्रति बच्चा दिए जाएंगे। राज्य में पहली बार ऐसा भत्ता शुरू किया गया है। यह भत्ता उस निशक्त महिला सरकारी कर्मचारी को मिलेगा जो 40 प्रतिशत या इससे अधिक निशक्त होगी। टैक्सी/अपनी कार/आटोरिक्शा/स्कूटर से यात्रा करने की दर को ग्रेड 1, 2 एवं 3 अधिकारियों को 16 रुपये प्रति किलोमीटर और ग्रेड 4 एवं 5 अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए 9 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायुयान से भारत और भारत से बाहर यात्रा करने पर सरकारी कर्मचारी, जो लेवल 18 में वेतन ले रहे हैं वे भारत में बिजनेस क्लास तथा विदेश में प्रथम श्रेणी की यात्रा कर सकते हैं। इसी प्रकार लेवल 16 और 17 तथा लेवल 20 के कर्मचारी भारत और विदेश में बिजनेस क्लास की यात्रा कर पाएंगे तो वहीं लेवल 19 व लेवल 15 के सरकारी कर्मचारी भारत में इकोनमी क्लास तथा विदेश में प्रीमियम इकोनमी क्लास की यात्रा कर पाएंगे। ट्रेन से यात्रा के दौरान ग्रेड-1 तथा 2 के सरकारी कर्मचारी एसी प्रथम श्रेणी व एग्जिक्यूटिव क्लास, ग्रेड-3 के कर्मचारी एसी-2 टायर या एसी चेयर कार, ग्रेड-2 के कर्मचारी एसी-3 टायर या नॉन-एसी चेयर कार, ग्रेड 5 के कर्मचारी द्वितीय श्रेणी स्लीपर या द्वितीय श्रेणी में यात्रा कर पाएंगे।


भारत में या भारत के बाहर बस के माध्यम से यात्रा के बैरान ग्रेड 1, ग्रेड 2 व ग्रेड 3 के सरकारी कर्मचारी हरियाणा रोडवेज द्वारा संचालित वोल्वो या कोई अन्य एयर कंडीशन बस में यात्रा कर सकते हैं। ग्रेड 4 के सरकारी कर्मचारी नॉन-एयर कंडीशन डीलक्स बस व ग्रेड 5 के सरकारी कर्मचारी नॉन-एयर कंडीशन सामान्य बस में यात्रा कर सकते हैं। बाल शिक्षा भत्ते को 750 रुपये प्रतिमास से बढ़ाकर 1125 रुपये प्रतिमास किया गया है, जो केवल पहले बे बच्चों के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed