फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government has Increased the Price of Sugarcane by twelve Rupees

हरियाणा: गन्ने के दामों में 12 रुपये की बढ़ोतरी, गन्ना किसानों के लिए सरकार ने लिया फैसला

Thu, 09 Sep 2021 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Sep 2021 03:00 PM IST
सार

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पिछले 4 साल में पंजाब में गन्ने का भाव 310 रुपये प्रति क्विंटल था। चूंकि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए उन्होंने इसे बढ़ाकर 360 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं हरियाणा में गन्ने का भाव 350 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब बढ़कर 362 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जो देश में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
Haryana government has Increased the Price of Sugarcane by twelve Rupees
कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा सरकार ने गन्ने की कीमत में 12 रुपये का इजाफा किया है। अब हरियाणा में गन्ने का रेट 362 रुपये हो गया है। शुगरफेड की बैठक में लिए फैसले के बारे में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ सहकारिता मंत्री बनवारीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
दलाल ने कहा कि पिछले 4 साल में पंजाब में गन्ने का भाव 310 रुपये प्रति क्विंटल था। चूंकि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए उन्होंने इसे बढ़ाकर 360 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं हरियाणा में गन्ने का भाव 350 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब बढ़कर 362 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जो देश में सबसे ज्यादा है। वहीं दलाल ने कहा कि पंजाब ने गन्ने के रेट बढ़ाए तो किसान नेताओं ने पंजाब के सीएम से मुलाकात की और उन्हें मिठाई भेंट की। अब वे हमारे मुख्यमंत्री से भी मिठाइयां लेकर मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग किसानों के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं, वे कम से कम एक बार हमारे सीएम (मनोहर लाल) को गन्ने की दर बढ़ाने के लिए मिठाई भेंट करें, जो अब देश में सबसे ज्यादा है।


जय प्रकाश दलाल, कृषि मंत्री, हरियाणा। 


पंजाब सरकार ने 15 रुपये बढ़ाए दाम
बता दें कि हाल ही में पंजाब सरकार ने गन्ने के दाम में 15 रुपये प्रति क्विंटल इजाफा किया था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गन्ने के सभी किस्मों की कीमतों में 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की मंजूरी दी थी। यह वृद्धि पिराई सीजन 2021-22 के लिए की गई है। पंजाब में अब गन्ने की अग्रिम किस्म की कीमत 310 रुपये से बढ़कर 325 रुपये, मध्यम किस्म 300 से 315 रुपये और पिछेती किस्म 295 से बढ़कर 310 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। इसके अलावा पंजाब के गन्ना किसानों की मांग पर गन्ने की सीओ-0238 किस्म को भी 325 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed