फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government has given relief to 289 Private schools

हरियाणा सरकार ने दी बड़ी राहत, लंबे संघर्ष के बाद 289 निजी स्कूल एग्जिस्टिंग सूची में शामिल

Tue, 12 Feb 2019 09:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Feb 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana government has given relief to 289 Private schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा के 289 निजी स्कूलों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। लंबे संघर्ष के बाद ही सही, लेकिन इन स्कूलों को स्कूल शिक्षा विभाग की एग्जिस्टिंग सूची में स्थान मिल गया है। सोमवार को विभाग ने निजी स्कूलों की एग्जिस्टिंग सूची जारी कर दी। स्कूल संचालक लंबे समय से सूची जारी करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


सरकार ने 31 मार्च 2007 से पहले के दस्तावेजों के आधार पर प्राइवेट स्कूलों को मान्यता के लिए फाइल लगाने का मौका दिया था। जिसके तहत 25 जून 2017 को 309 स्कूल एग्जिस्टिंग लिस्ट में शामिल कर लिए गए।
विज्ञापन


बावजूद इसके काफी स्कूल सूची में आने से वंचित रह गए थे। इस पर प्राइवेट स्कूल संघ ने सरकार से मिलकर फाइलें जमा करवाने की तिथि बढ़वाई। इसके तहत लगभग 431 स्कूलों ने अपनी फाइलें जमा कराईं। इनमें से 289 स्कूलों को अब एग्जिस्टिंग सूची में जगह मिली है। अब ये स्कूल पुराने नियमों के तहत मान्यता ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने सरकार से अब भी वंचित रह गए स्कूलों को भी जल्दी एग्जिस्टिंग सूची में डालने की मांग की है। कुंडू ने कहा कि एग्जिस्टिंग व अस्थायी स्कूलों के लिए जमीन की शर्त को घटाकर स्थायी मान्यता दी जाए ताकि इनमें पढ़ने वाले लाखों बच्चों पर कोई आंच न आए। एग्जिस्टिंग स्कूलों की सूची में सबसे अधिक हिसार जिले के 50, सोनीपत के 36 स्कूल शामिल किए गए हैं।

संघ ने जताया सरकार का आभार
प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने सूची जारी करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, सीएम के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास का आभार जताया है।

सूची में शामिल स्कूलों की जिला अनुसार सूची
जिला          स्कूल
अंबाला        01
भिवानी      18
दादरी         01
फरीदाबाद   09
फतेहाबाद   04
गुरुग्राम      21
हिसार       50
झज्जर      02
जींद         11
कैथल       08
करनाल    23
कुरुक्षेत्र     18
पलवल    05
पंचकूला    03
पानीपत    09
रेवाड़ी       29
रोहतक    11
सिरसा     20
सोनीपत    36
यमुनानगर  10
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed