फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government has accepted Kuldeep as the coach of Sakshi Malik

ढाई साल बाद सरकार ने कुलदीप को माना साक्षी का कोच, चुनावी साल में मिला 10 लाख इनाम

Wed, 09 Jan 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल रवींद्र कौशिक, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
रवींद्र कौशिक, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 09 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Haryana government has accepted Kuldeep as the coach of Sakshi Malik
साक्षी मलिक - फोटो : twitter

हरियाणा सरकार ने कुलदीप मलिक को रियो ओलंपिक में देश को पहला मेडल दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक का कोच मान लिया है। सरकार साक्षी मलिक को ढाई साल पहले सम्मानित कर चुकी है, जबकि कुलदीप को सरकार ने अगस्त 2016 में सम्मान के तौर पर डमी चेक थमाया था। अब चुनावी साल में कुलदीप मलिक को भी 10 लाख रुपये का इनाम दे दिया है।

विज्ञापन


साक्षी मलिक के रियो ओलंपिक में मेडल जीतकर वापस लौटने पर बहादुरगढ़ में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था। वहां खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने हाथों से साक्षी को ढाई करोड़ रुपये और कोच कुलदीप मलिक को भी 10 लाख रुपये का डमी चेक दिया गया था। कुलदीप ओलंपिक में साक्षी के नेशनल कोच थे और नेशनल कैंप में भी कुलदीप ही साक्षी को कुश्ती के गुर सिखाते रहे।

विज्ञापन

Haryana government has accepted Kuldeep as the coach of Sakshi Malik
साक्षी मलिक

 सरकार ने साक्षी के खाते में तुरंत ढाई करोड़ रुपये डाल दिए थे, लेकिन कोच कुलदीप मलिक को कुछ नहीं मिला था। ओलंपिक में साक्षी का कोच होने के कारण केंद्र सरकार, रेलवे और महाराष्ट्र सरकार ने नकद इनामी राशि देकर कुलदीप मलिक को सम्मानित किया था। हरियाणा सरकार ने यह कहते हुए इनाम देने से इंकार कर दिया था कि साक्षी मलिक का कोच होने का चार लोगों ने दावा किया है। 

इसलिए इनामी राशि किसी को नहीं दी जा सकती है। इसके बाद साक्षी को खुद ही आगे आकर कुलदीप मलिक को अपना कोच बताना पड़ा था। कुलदीप मलिक को इनामी राशि नहीं मिली तो उन्होंने सीएम विंडो पर गुहार लगाई थी। इसके बाद इनाम देने की प्रक्रिया दोबारा से शुरू की गई थी। अब ढाई साल बाद साक्षी के कोच कुलदीप मलिक को इनाम के 10 लाख रुपये दिए गए हैं।

ओलंपिक में साक्षी के मेडल जीतकर आने पर सरकार ने कार्यक्रम रखा था। वहां सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम देने की बात कही थी और उस समय डमी चेक भी दिया था। बाद में मामला फाइलों में दबा पड़ा था और इसके लिए सीएम विंडो पर भी शिकायत लगानी पड़ी थी। अब जाकर ओलंपिक में मेडल दिलाने का इनाम दिया गया है। - कुलदीप मलिक, चीफ कोच भारतीय महिला कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed