फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Going to Open Nine Women Colleges on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर हरियाणा के नौ जिलों को मिलेगा महिला कॉलेज का तोहफा, मौजूदा सत्र में होंगे दाखिले

Sat, 01 Aug 2020 12:21 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 01 Aug 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government Going to Open Nine Women Colleges on Rakshabandhan
फाइल फोटो
हरियाणा में सरकार 10 नए कन्या महाविद्यालय खोलेगी। इसके लिए सरकार में संबंधित प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। सभी कन्या महाविद्यालय प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस योजना को रक्षाबंधन पर कन्याओं को तोहफा बताया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से इन महाविद्यालयों का एक साथ शिलान्यास कर महिलाओं को रक्षा बंधन का एक और तोहफा देंगे।
विज्ञापन


 जिन कन्या महाविद्यालयों की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स में, भिवानी जिले के ईशरवाल में, सिरसा जिले के गोरीवाला, नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में, जींद जिले के छात्तर में, कैथल जिले के लाडना चाकु में, यमुनानगर जिले के प्रताप नगर में, हिसार जिले के अग्रोहा में तथा सोनीपत जिले के भैंसवाल कलां तथा बरोदा कन्या महाविद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए शैक्षणिक सत्र से इन कन्या महाविद्यालयों में कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। जब तक इनके भवन तैयार नहीं हो जाते, तब तक स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाएं लगाई जाएंगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री इन महाविद्यालयों की आधारशिला रखेंगे। ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि व गांव के अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति शिलान्यास समारोह के दौरान उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed