फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government given full reward money with respect to 22 Medal winners in Commonwealth game

हरियाणा: नरम पड़ी सरकार, 22 राष्ट्रमंडल पदक विजेताओं को मिलेगी पूरी सम्मान राशि

Mon, 11 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government given full reward money with respect to 22 Medal winners in  Commonwealth game
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों की बढ़ती नाराजगी को दूर करने के लिए अपने कड़े तेवरों को नरम कर लिया है। प्रदेश सरकार न केवल अब 22 राष्ट्रमंडल पदक विजेता खिलाड़ियों को पूरी इनामी राशि देगी, बल्कि 207 पात्र खिलाड़ियों को इसी माह नियुक्ति भी दे दी जाएगी। खेल मंत्री अनिल विज ने अपना अड़ियल रवैया छोड़ते हुए सीएम मनोहर लाल की बात मान ली है।

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल पहले ही खिलाड़ियों को पूरी सम्मान राशि देने के लिए राजी थे, लेकिन 26 अप्रैल को तय सम्मान समारोह से एक दिन पहले 13 राष्ट्रमंडल पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान राशि काटकर देने का विरोध करने पर विवाद खड़ा हो गया था। सरकार ने न केवल समारोह रद्द किया, बल्कि विज इस पर अड़ गए कि एजेंसियों से खेलने वाले खिलाड़ियों को सम्मान राशि काटकर ही दी जाएगी। हालांकि, सीएम ने एक कार्यक्रम के दौरान पूरी राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


रविवार को खेल मंत्री अनिल विज ने अंबाला में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय खेल पदक जीतने वाले 207 खिलाड़ियों को इसी माह नियुक्ति पत्र दे देंगे। मुख्यमंत्री से 207 खिलाड़ियों की फाइल एप्रूव होकर उनके पास आ गई है, और उन्हें उम्मीद है कि उनके पास आए सभी 207 खिलाड़ियों के आवेदनों पर नियुक्ति पत्र मिलने का काम इसी माह से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कॉमनवेल्थ में पदक जीत चुके हरियाणा के 22 के 22 खिलाड़ियों को बिना कोई राशि काटे पुरस्कार राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

207 के अलावा औरों की भी लगेगी लॉटरी 

22 कॉमनवेल्थ खिलाड़ियों को बिना राशि काटे इनाम देने की फाइल जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेजेंगे और उन्हें इसके लिए उन्हें मनाएंगे। श्री विज ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी हमारी आन-बान-शान और सम्मान हैं, इसलिए कॉमनवेल्थ से जीत कर आये 22 के 22 खिलाड़ियों को बिना राशि काटे इनाम दिया जाएगा। स्वर्ण पदक विजेताओं को एक करोड़, रजत पदक विजेताओं को 75 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये मिलेंगे। सभी 207 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट दी जाएगी। 

इन 207 आवेदनों के अलावा भी समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया जाएगा कि 50 साल तक का कोई भी ऐसा व्यक्ति आवेदन कर सकता है जो इन शर्तों को पूरा करता हो। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा इसके लिए बाकायदा एक चार्ट बना कर खेल विभाग की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा, जिससे खिलाड़ी को उसके पदक के अनुसार मिलने वाली नौकरी का पता चल सके।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड जीत कर आएगा उसको 8 साल की सीनियोरिटी के साथ एचसीएस बनाया जाएगा, ताकि वह जल्द ही आईएएस अधिकारी बन सके। विज ने साफ किया कि इसकी पूर्ण तैयारी हो चुकी है और एक दो दिन मे नोटिफिकेशन दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed