फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government extends leaves in schools till 15 july

हरियाणा: 15 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी, 25 जुलाई तक आएगा 12वीं का रिजल्ट, आठ लाख छात्रों को मिलेंगे टेबलेट

Tue, 29 Jun 2021 09:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Jun 2021 09:08 PM IST
सार

हरियाणा के स्कूलों में 15 जुलाई तक बच्चों के लिए छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी कर्मचारी स्कूल आते रहेंगे। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने इसकी जानकारी दी। 25 जुलाई तक 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। वहीं प्रदेश के आठ लाख विद्यार्थियों को सरकार टेबलेट देगी।

विज्ञापन
Haryana government extends leaves in schools till 15 july
स्कूल बैग टांगे बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कोविड के कारण स्कूली बच्चों की छुट्टियां 15 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने समीक्षा बैठक में माहौल को स्कूल खोलने के लिए उपयुक्त नहीं पाया है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर सरकार स्कूल खोलने को लेकर जल्दबाजी में नहीं है।

विज्ञापन


छुट्टियां बढ़ाने की जानकारी मंगलवार को चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। कोविड के मामले काफी कम हुए हैं, स्थिति नियंत्रण में है लेकिन अभी अभिभावकों और बच्चों में डर है। स्कूल खोलने का माहौल बन नहीं पाया है। स्कूलों में पूरा स्टाफ आता रहेगा। बच्चों की पढ़ाई मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन चलेगी। स्टाफ की रोस्टर प्रणाली खत्म की जा चुकी है। 
विज्ञापन


हरियाणा में जल्द 8 लाख 6 हजार बच्चों को टेबलेट दिए जाएंगे। कंवरपाल ने कहा कि राईट टू एजुकेशन के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिला लेने से इनकार नहीं किया जा सकता है। निजी स्कूलों की बात भी सही है लेकिन एसएलसी पर अभी कोई फैसला नहीं ले सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट में एसएलसी को लेकर पंजाब का केस लगा हुआ है। उसका फैसला आने के बाद हरियाणा शिक्षा विभाग विचार करेगा। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई तक 12 वीं का रिजल्ट आएगा। 30 नंबर 10 वीं के अंकों के आधार पर, 10 नंबर 11 वीं के परीक्षा परिणाम और बाकी 60 नंबर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed