फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Employees Strike on 28 and 29 March Roadways Claimed the Chakkajam News in Hindi

हरियाणा में हड़ताल: कर्मचारियों ने किया रोडवेज का चक्का जाम, सिरसा में यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Mon, 28 Mar 2022 10:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Mar 2022 10:20 AM IST
सार

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सिरसा बस अड्डा परिसर के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए 2:50 पर चलने वाली सिरसा से चंडीगढ़ बस को रोककर हड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
Haryana Government Employees Strike on 28 and 29 March Roadways Claimed the Chakkajam News in Hindi
हरियाणा रोडवेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय संगठनों के आह्वान पर हरियाणा में आज और कल हड़ताल है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कई जिलों में हड़ताल का असर दिख रहा है। बस स्टैंड पर बसें खड़ी हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग बसों के सुचारु संचालन के लिए तमाम प्रयास कर रहा है, मगर कर्मचारी विरोध में डटे हैं। हालांकि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन हड़ताल में शामिल नहीं है।

विज्ञापन


सिरसा में दिखा हड़ताल का असर
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सोमवार अल सुबह कर्मचारियों ने अपनी दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू कर दी। आपातकालीन सुविधा को छोड़ अन्य सभी सेवाएं बंद कर दी। रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह चंडीगढ़ के लिए जाने वाली पहली बस को रोक दिया, इसके बाद बस सेवा बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सिरसा बस अड्डा परिसर के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए 2:50 पर चलने वाली सिरसा से चंडीगढ़ बस को रोककर हड़ताल शुरू कर दी। सिरसा रोडवेज महाप्रबंधक ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर बस को चलाने की बहुत कोशिश की लेकिन कर्मचारी टस से मस नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी बस अड्डा परिसर के गेट के आगे धरना लगाकर बैठ गए। हड़ताल के चलते सुबह बसों पर सफर करने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। घर से निकले यात्री निजी वाहनों का सहारा लेकर एक जगह से दूसरी जगह तक जा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य, दमकल, बिजली और अन्य सुविधाएं लोगों को मिल रही है।



भिवानी: जिले में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर दिखा। रोडवेज की बस नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मजबूरी में निजी बसों में सफर करना पड़ा। वहीं हड़ताली कर्मचारी नारेबाजी करते रहे।

हिसार: जिले में भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिला। निजीकरण व अन्य मांगों को लेकर सोमवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। रोडवेज यूनियन के प्रधान दलबीर किरमारा ने कर्मचारियों को संबोधित भी किया। उधर, हांसी में किलोमीटर स्कीम व प्राइवेट बस ही चल रहीं हैं। हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला।



आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी
राज्य के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, परिषदों, पालिकाओं, पंचायत राज संस्थाओं, सोसायटी व विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। नीतिगत निर्णय के तहत जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा। बिजली की बड़ी लाइनों की ब्रेकडाउन होने पर बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास करेंगे। 

हड़ताल की प्रमुख मांगें 
सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि प्रमुख मांगों में पीटीआई व ग्रुप डी खेल कोटे के कर्मचारियों सहित छंटनी ग्रस्त सभी कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने, एनएचएम, गेस्ट टीचर सहित सभी प्रकार के अनियमित व ठेका कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत अन्य मांगें हैं। बिजली संशोधन बिल-2022 को रद्द करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, एक्सग्रेशिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तों को हटाने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और आंगनबाड़ी, आशा व मिड डे मील वर्करों को कर्मचारी का दर्जा देने आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed