फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Decision to Keep Corona Patient in Home Isolation

कोरोना महामारीः हरियाणा में गृह एकांतवास में अधिकारियों की सीधी निगरानी में रखे गए संक्रमित

Sat, 19 Sep 2020 10:25 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Sep 2020 10:25 AM IST
सार

  • निदेशक एनएचएम की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय गृह एकांतवास निगरानी समिति गठित
  • 22 जिलों में चार नोडल अधिकारी लगाए, जिलों से रिपोर्ट न आने पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
Haryana Government Decision to Keep Corona Patient in Home Isolation
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा में गृह एकांतवास में रखे गए कोरोना संक्रमित अब सीधे चंडीगढ़, पंचकूला में बैठे स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की निगरानी में होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य राजीव अरोड़ा ने सभी जिलों के ऐसे मरीजों के स्वास्थ्य की पूरी देखभाल करने के लिए राज्य स्तरीय गृह एकांतवास निगरानी समिति गठित कर दी है। इसके प्रभारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक होंगे, जबकि उनका साथ देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सा के निदेशक डॉ. वीके बंसल को लगाया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 22 जिलों के लिए चार दैनिक निगरानी सह नोडल अधिकारी भी लगाए हैं। ये रोजाना मिशन निदेशक व डॉ. बंसल को रिपोर्ट करेंगे। सभी सिविल सर्जन को सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने जिले की रोजाना प्रगति रिपोर्ट शाम चार बजे तक भेजेंगे। अगर रिपोर्ट नहीं आती है तो उसे निल माना जाएगा। संबंधित जिले के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिला नोडल अधिकारी खुद भी जिला स्तरीय निगरानी टीमों से संपर्क स्थापित करने के अलावा गृह एकांतवास में रखे मरीजों से फोन पर बात करेंगे।
विज्ञापन


उनके स्वास्थ्य के बारे व सेहत में हो रहे सुधार की जानकारी ली जाएगी। चारों नोडल अधिकारी इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में डॉ. अलका गर्ग को भेजेंगे। नोडल अधिकारी की रिपोर्ट को वह संकलित कर उच्च अधिकारियों को भेजेंगी। नोडल अधिकारी अपने जिलों का व्हाट्सएप समूह भी बनाएंगे, जिसमें जिला स्तरीय निगरानी टीमों के मरीजों के घर जाने की फोटो अपलोड की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अनुसार ये बनाए नोडल अधिकारी

. डॉ. सरिता यादव - पंचकूला, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़।
. डॉ. सिम्मी वर्मा - यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, हिसार।
. डॉ. अलका गर्ग - नूंह, पलवल, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला।
. डॉ. सुमित मोर - करनाल, चरखी दादरी, पानीपत, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed