फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government decided to Start post corona care center UMANG in Hospitals

हरियाणा: कोरोना से उबरने वालों के लिए शुरू होगा पोस्ट कोरोना केयर सेंटर 'उमंग', सभी अस्पतालों में मिलेगी सुविधा 

Fri, 21 May 2021 03:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 May 2021 03:09 PM IST
सार

कोरोना से उबरने के बाद लोगों में तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
Haryana Government decided to Start post corona care center UMANG in Hospitals
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के लिए सरकार पोस्ट कोरोना केयर सेंटर 'उमंग' शुरू करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी हद तक घातक है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई तरह की दिक्कतें आती हैं।

विज्ञापन


इसे देखते हुए इस तरह के हालात से निपटने की तैयारी कर रही है। ‘उमंग’पोस्ट कोरोना केयर सेंटर की सुविधा सरकारी अस्पतालों के साथ साथ प्रदेश में तमाम बड़े अस्पतालों में दी जाएगी। विज ने बताया कि कोरोना के मरीज ठीक होने के बाद भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सरकार ऐसे मरीजों के रखरखाव की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने कहा कि ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच सरकार अब इसके इलाज के लिए दवा विदेश से आयात करने जा रही है। बीमारी के एकदम से सामने आने के कारण बाजार में जरूरत के मुताबिक दवा उपलब्ध नहीं है। जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है। सरकार ग्लोबल टेंडर के तहत 1 करोड़ वैक्सीन की खरीद करेगी।


वहीं हरियाणा में बीपीएल परिवारों को सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। बीपीएल परिवार के कोरोना मरीजों के उपचार का सारा खर्च गठबंधन सरकार उठाएगी। पहले बीपीएल परिवार के मरीजों को 35 हजार तक की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed