{"_id":"6104eea32315be7a664b9235","slug":"haryana-government-decided-to-give-one-lakh-rupees-to-cbse-12th-all-india-topper-hiteshwar-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सीबीएसई 12वीं में ऑल इंडिया टॉप करने वाले हितेश्वर को एक लाख रुपये देगी सरकार, मनोहर लाल ने की घोषणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सीबीएसई 12वीं में ऑल इंडिया टॉप करने वाले हितेश्वर को एक लाख रुपये देगी सरकार, मनोहर लाल ने की घोषणा
Sat, 31 Jul 2021 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:03 PM IST
सार
पंचकूला के हितेश्वर ने कला संकाय में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने चार जून 2021 को पिछली कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के सभी टॉपर्स के साथ बात की थी। तब हितेश्वर ने प्रधानमंत्री को कहा था कि पहले भी उसने टॉप किया था और वह आगे भी टॉप करेगा।
विज्ञापन
सीबीएसई टॉपर से मिले मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : twitter @cmohry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला के हितेश्वर शर्मा को एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। हितेश्वर सीबीएसई 12वीं में ऑल इंडिया टॉपर हैं। उन्होंने 500 में 499 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शुक्रवार शाम को अपने आवास पर हितेश्वर शर्मा से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने हितेश्वर की इस अनूठी उपलब्धि के लिए अपने आवास पर बुलाया था और उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
मनोहर ने कहा कि जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे तो बताएंगे कि जिस हितेश्वर शर्मा के साथ आपने फोन पर बात की थी, उसने इस बार 12वीं कक्षा में भी टॉप किया है। हितेश्वर ने कला संकाय में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने चार जून 2021 को पिछली कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के सभी टॉपर्स के साथ बात की थी। उस वक्त प्रधानमंत्री ने हितेश्वर से पूछा था कि वह 10वीं में टॉप कर चुके हैं, अब आगे की उनकी क्या तैयारी है। इस पर आत्मविश्वास से भरे हितेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री को कहा था कि सिर्फ परीक्षा का तरीका बदला है, तैयारी उसकी पहले जैसी ही है, पहले भी उसने टॉप किया था और वह आगे भी टॉप करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आशीर्वाद पाकर गदगद हुए हितेश्वर से जब उनके भविष्य की योजना के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहता है। वह अंडर-17 वर्ग में हरियाणा की क्रिकेट टीम में भी 3 साल से प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। 26 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस की परेड में भी प्रधानमंत्री के गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर शामिल हुआ था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हितेश्वर और उनके पूरे परिवार को अपनी ओर से मिठाई खिलाई और हितेश्वर को सरस्वती का चित्र देकर सम्मानित किया।