फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government decided to bear the cost of Corona patients of BPL families in State

हरियाणा: बीपीएल परिवारों के कोरोना मरीजों का खर्च उठाएगी सरकार, आयुष्मान योजना में शामिल लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

Fri, 21 May 2021 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 May 2021 03:13 PM IST
सार

प्रदेश में कोविड समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी डीसी के साथ महामारी की स्थिति पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Haryana Government decided to bear the cost of Corona patients of BPL families in State
Haryana CM Manohar Lal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बीपीएल परिवारों को सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। बीपीएल परिवार के कोरोना मरीजों के उपचार का सारा खर्च गठबंधन सरकार उठाएगी। पहले बीपीएल परिवार के मरीजों को 35 हजार तक की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति पर प्रशासनिक सचिवों व सभी डीसी के साथ समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार के लिए हर मेडिकल कॉलेज में कम से कम 20 बेड रिजर्व रखे जाएं। गांवों में डोर-टू-डोर दौरा करने वाली टीमों में शामिल सदस्यों का प्राथमिकता से टीकाकरण करें। कोविड-19 के बाद होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विशेष क्लीनिक बनाए जाएं।
विज्ञापन



सीएम ने कहा कि अब तक लगभग 10 हजार ऑक्सीजन सिलिंडर होम आईसोलेशन मरीजों के घर पर पहुंचाए गए हैं। बहु विषयक टीमों ने 4097 गांवों का दौरा कर साढ़े 47 लाख से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की है। अब तक हरियाणा में 51 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों द्वारा बनाए जा रहे बिलों पर  निगरानी रखें ताकि आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सभी जरूरतमंदों को सरकार की घोषणा के अनुरूप सभी जिलों में 5 किलो प्रति व्यक्ति राशन देना सुनिश्चित करें। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आंदोलनकारी किसानों से बातचीत कर कोरोना के खतरे से अवगत करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed