{"_id":"597b8d564f1c1b09738b46db","slug":"haryana-government-10-ips-officers-transferd","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 10 IPS अफसरों के तबादले, श्याम लाल मिश्रा केंद्र में गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 10 IPS अफसरों के तबादले, श्याम लाल मिश्रा केंद्र में गए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana Transfer
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने विजिलेंस के डीजीपी परमिंदर राय को पद से हटा दिया है। उन्हें हरियाणा पुलिस आवास निगम का चेयरमैन व प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। विजिलेंस के नए डीजीपी पीआर देव बनाए गए हैं। वे हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक का जिम्मा संभाल रहे थे।
परमिंदर राय 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और पीआर देव 1986 बैच के। सरकार ने कुल 10 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नागरिक सुरक्षा (एच) चंडीगढ़ के निदेशक और गृह रक्षी बल के कमांडेंट जनरल राजवंत पाल सिंह को ओएसडी रूल्स पुलिस मुख्यालय पंचकूला में लगाया गया है। एसवीबी के विशेष पुलिस महानिदेशक और भौंडसी परिसर के महानिदेशक बीके सिन्हा गृह रक्षी बल के कमांडेंट जनरल और नागरिक सुरक्षा (एच) चंडीगढ़ के निदेशक होंगे।
एडीजीपी कारागार सुधीर चौधरी को एडीजी प्रशासन नियुक्त किया गया है। आईजी कानून एवं व्यवस्था पुलिस मुख्यालय पंचकूला एएस चावला को पंचकूला का पुलिस आयुक्त लगाया गया है। आईजी एसवीबीपी डॉ. सीएस राव आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी होंगे। आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी हरदीप सिंह दून आईजी एचएपी मधुबन लगाए गए हैं। डीआईजी प्रशासन वाई पूर्ण कुमार को डीआईजी सीआईडी लगाया गया है। डीआईजी सीआईडी राकेश कुमार आर्य डीआईजी प्रशासन होंगे।
विज्ञापन
आईएएस श्यामल मिश्रा केंद्र में देंगे सेवाएं
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से आबकारी एवं कराधान आयुक्त व सचिव श्यामल मिश्रा की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंप दी हैं। वे वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर सेवाएं देंगे। इससे पहले भी वे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रह चुके हैं।