फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana governement start foreign guest canteen

हरियाणा में सत्कार भोजनालय खुलेंगे, जहां 20 में भोजन: खट्टर

Tue, 22 Dec 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Dec 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
 haryana governement start foreign guest canteen

हरियाणा में कई जगहों पर किफायती दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाले भोजनालय खुलेंगे। ऐलान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। राज्य सरकार ने देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सस्ता और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए ही धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्मसरोवर के तट पर सत्कार भोजन योजना को शुरू किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह के दौरान ब्रह्मसरोवर के उत्तरी तट पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) और अक्षय पात्रा एनजीओ के सहयोग से तैयार किए गए सत्कार भोजन भोजनालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने रसोई घर में भोजन बनाने प्रक्रिया का जायजा लिया और दाल-रोटी भी चखी।
विज्ञापन


इस दौरान कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने भी दाल-रोटी खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्व प्रसिद्ध तीर्थ और पर्यटन स्थल है। तीर्थ स्थल पर रोजाना देश और विदेश के कोने-कोने से यात्री आते हैं। यात्रियों को साफ और पौष्टिक भोजन की सुविधा देने के लिए राज्य सरकार ने सत्कार भोजन योजना शुरू की है। इस पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद प्रदेश में कई जगहों पर सत्कार भोजन जैसे भोजनालय खोले जाएंगे।

केडीबी और अक्षय पात्रा में एक साल का अनुबंध
केडीबी और अक्षय पात्रा कंपनी के बीच 21 दिसंबर 2015 से 20 दिसंबर 2016 तक एक साल का अनुबंध हुआ है। अक्षय पात्रा कंपनी को 20 रुपये में पौष्टिक नाश्ता, 20-25 रुपये में दोपहर का भोजन और 30 रुपये में रात्रि का भोजन देना होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में 100 लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की जाएगी। जैसे-जैसे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होता जाएगा वैसे-वैसे भोजनालय में भोजन की व्यवस्था को बढ़ाया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर अंबाला मंडल की आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी, उपायुक्त सीजी रजीनिकांतन, केयू कुलपति हरदीप कुमार, एसपी सिमरदीप सिंह, सीईओ केडीबी डॉ. पूजा भारती, एसडीएम सतबीर कुंडू, पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, रविन्द्र सांगवान, धर्मवीर मिर्जापुर, मदनमोहन छाबड़ा, डॉ. रामेन्द्र सिंह आदि अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


ये व्यंजन मिलेंगे भोजन में
ब्रेकफास्ट में 20 रुपये में रोटी-सब्जी या पूरी-सब्जी या परांठा-सब्जी, लंच में 20-25 रुपये में रोटी, सब्जी, दाल, चावल, रात्रि के खाने में 30 रुपये में तीन रोटी, 150 ग्राम सब्जी, 150 ग्राम दाल और 200 ग्राम चावल शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed