{"_id":"58277a9f4f1c1b8553b3c519","slug":"haryana-goverment-21-thousand-on-girl-birth-of-their-third-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में तीसरी बेटी के जन्म पर भी मिलेंगे 21 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में तीसरी बेटी के जन्म पर भी मिलेंगे 21 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अब तीसरी बेटी के जन्म पर भी मनोहर लाल सरकार 21 हजार रुपय प्रोत्साहन राशि देगी। अब तक दो बेटियों के जन्म पर ही वित्तीय प्रोत्साहन मिलता था। सरकार ने स्वर्ण जयंती वर्ष में आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना का विस्तार कर तीसरी बेटी के जन्म पर भी लाभ देने का निर्णय लिया है।
महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने सभी जिलों के कार्यक्रम अधिकारियों को लाभार्थियों की सूची भेजने के लिए पत्र लिखा है। ऐसे अभिभावक जिनकी तीसरी बेटी का जन्म 24 अगस्त 2016 को या उसके बाद हुआ है, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अभिभावकों को जिला कार्यक्रम अधिकारियों के पास आवेदन करना होगा। इसके बाद जिला कार्यालयों में सभी दस्तावेज सहित प्राप्त आवेदन निदेशालय को भेजे जाएंगे।
प्रदेश के एससी और बीपीएल परिवार को पहली बेटी के जन्म पर ही आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना का लाभ मिलता है। सामान्य वर्ग के लोगों को दूसरी बेटी के जन्म पर योजना का लाभ दिया जाता है। अब सरकार ने नई स्कीम के तहत हर वर्ग की बेटियों को योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। निदेशालय के अनुसार आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना का लाभ पाने वाले पिता को अपनी पत्नी और तीनों बेटियों का जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार नंबर की फोटो कॉपी सहित आवेदन फार्म को सीडीपीओ दफ्तर में जमा करना होगा। इसकी जांच के बाद लाभार्थियों की सूची निदेशालय को भेजी जाएगी। निदेशालय से स्वीकृति और फंड जारी होने के बाद अभिभावकों के एलआईसी खाते में 21 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे।