फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govenment legislative education qualification

हरियाणाः 4 विधायक 10वीं पास भी नहीं, 13 मात्र 12वीं पास

Thu, 13 Aug 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Aug 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
haryana govenment legislative education qualification

हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए शैक्षणिक योग्यता के मानक निर्धारित

विज्ञापन
किए तो विरोधियों ने विधायकों की शैक्षणिक योग्यता का खुलासा कर दिया, जो शर्मनाक है। मौजूदा विधानसभा में भी कई विधायक दसवीं पास भी नहीं हैं। हालांकि उनकी संख्या बहुत अधिक नहीं है, फिर भी चुनाव प्रत्याशियों के लिए शैक्षिक योग्यता के मानदंड ने राज्य में नई बहस छेड़ दी है कि यह शर्त केवल पंचायत चुनाव के लिए ही क्यों, बाकी चुनावों के लिए क्यों नहीं।

प्रदेश की मौजूदा विधानसभा में चुने गए कुल 90 विधायकों में से 22 यानी 32 फीसदी विधायक अंडर ग्रेजुएट हैं। वहीं चार विधायक दसवीं पास भी नहीं हैं। जबकि केवल दसवीं पास विधायकों की संख्या छह है। 13 विधायक सीनियर सेकेंडरी तक पढ़े हुए हैं। इनके अलावा बाकी विधायकों में ग्रेजुएट और ग्रेजुएट प्रोफेशनल होने के साथ-साथ दो विधायक डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हैं।
विज्ञापन


आपराधिक रिकार्ड भी है विधायकों का
हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए भी महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिसके तहत ऐसे अपराध जिनमें दस साल की सजा हो सकती है या व्यक्ति चार्जशीट किया जा चुका है, तो वह पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एसोसिएशन ऑफ डेमोस्टिक रिफार्म (एडीआर) के अनुसार, हरियाणा के 90 विधायकों में छह फीसदी यानी पांच विधायकों के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने जैसे आपराधिक मामले हैं। इनमें एक विधायक कांग्रेस, एक हजकां, एक इनेलो और दो भाजपा के हैं।

सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए तय की योग्यता

haryana govenment legislative education qualification

हरियाणा सरकार की ओर से पंचायती राज संस्थाएं अधिनियम में किए गए संशोधनों ने प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छेड़ दी है। पंचायत चुनाव में पंच-सरपंच के चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों में पुरुषों के लिए दसवीं और महिलाओं और एससी वर्ग के लिए आठवीं पास की शर्त पर विपक्षी दल इनेलो और कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इस संशोधन को वापस लेने की मांग की है।

इनेलो ने तो बुधवार को मामले को कोर्ट में ले जाने के संकेत भी दे दिए। पहली बार 47 सीटें जीतकर प्रदेश में सत्ता संभालने वाली भाजपा से एक विधायक पांचवीं पास हैं, हालांकि बाकी विधायकों में 14 ग्रेजुएट, नौ ग्रेजुएट प्रोफेशनल और एक डॉंक्टरेट हैं। वहीं, इनेलो के दो और कांग्रेस से एक विधायक दसवीं पास नहीं हैं।

शैक्षिक योग्यता का फैसला गलत: कांग्रेस
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने प्रदेश में पंचायती राज संस्था का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किए जाने के फैसले की निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनावों में अपनी संभावित हार से बौखलाकर भाजपा ने यह जनविरोधी कदम उठाया है।

इस कदम से संविधान की मूल भावना समानता के अधिकार का उल्लंघन हुआ है। उधर, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि इस निर्णय से हजारों उम्मीदवार पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed