फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana got 22th district in form of charkhi dadri, cm khattar decision in haryana cabinet meeting

कैबिनेट बैठकः चरखी दादरी बन गया 22वां जिला, अंबाला कमिश्नरी से बाहर

Tue, 18 Oct 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
haryana got 22th district in form of charkhi dadri, cm khattar decision in haryana cabinet meeting
हरियाणा कैबिनेट की बैठक​ - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा कैबिनेट की बैठक में चरखी दादरी को 22वां जिला बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई, वहीं अंबाला को कमिश्नरी से अलग कर दिया गया। इसके अलावा दस उपमंडल, दस तहसील और तीन उप तहसील बनाने को भी स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने उपायुक्त, भिवानी के प्रस्ताव पर नया जिला चरखी दादरी के सृजन को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन


कमेटी ने सिफारिश की कि उपायुक्त ने जिन साथ लगते गांवों को जिले में शामिल नहीं करने का प्रस्ताव किया है, उन्हें भी 30 दिनों की सार्वजनिक सूचना जारी कर जिला चरखी दादरी का हिस्सा बनने का विकल्प दिया जाए। इसके अलावा जिला अंबाला में अंबाला छावनी, भिवानी में बाढड़ा, फरीदाबाद में बड़खल, हिसार में नारनौंद, झज्जर में बादली, जींद में उंचाना, करनाल में घरौंडा, यमुनानगर में रादौर और मेवात में पुनहाना का अद्यतन करउप-मंडल बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। जबकि सिरसा में उप-मंडल कालांवाली के सृजन के मामले की समीक्षा कर उसे उप-मंडल बनाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


अंबाला में अंबाला छावनी, फरीदाबाद में बड़खल, हिसार में बास, जींद में उचाना एवं अलेवा, कुरुक्षेत्र में लाडवा, पंचकूला में रायपुर रानी, पानीपत में मतलौडा और जिला सिरसा में कालांवाली को तहसील बनाने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा, जिला झज्जर में बादली को एक नई तहसील के रूप में सृजन की सिफारिश की गई। यमुनानगर में खिजराबाद, रेवाड़ी में पाल्हावास और खेड़ी चोपटा, हिसार में खेड़ी जलेब का उप-तहसील के रूप में सृजन को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला को पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था से अलग किया

haryana got 22th district in form of charkhi dadri, cm khattar decision in haryana cabinet meeting
हरियाणा कैबिनेट की बैठक​
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में अंबाला के लिए पुरानी व्यवस्था लागू करते हुए सरकार ने कमिश्नरी व्यवस्था से अलग कर दिया है। अब अंबाला में नौ अगस्त 2011 से पहले की व्यवस्था लागू होगी। अन्य जिलों की तरह अंबाला की पुलिस व्यवस्था भी जल्द लागू हो जाएगी। पूर्व की हुडडा सरकार में अंबाला में पुलिस कमिश्नरी बनाई गई थी। सरकार ने यह माना है कि अंबाला जिला अन्य जिलों की तरह ग्रामीण बाहुल्य जिला है।

लिहाजा यह निर्णय लिया गया कि अंबाला को इससे बाहर कर सिर्फ पंचकूला के लिए ही पुलिस कमिश्नरी बनाई जानी चाहिए। पंचकूला जिले में शहरीकरण बढ़ रहा है और प्रदेश के गुड़गांव व फरीदाबाद जैसे शहरी जिलों की श्रेणी में आता है। कुल मिलाकर सरकार के इस फैसले से प्रदेश की आईपीएस लाबी संतुष्ट नहीं है। तेलंगाना नया राज्य बनने के बाद वहां पर छह पुलिस कमिश्नरी बनाई गई हैं।

अंबाला करनाल रेंज में होगा या करनाल अंबाला में
इस मामले में तकनीकी पेंच यह है कि अब अंबाला करनाल रेंज मे होगा या अंबाला दोबारा रेंज बनेगी। वैसे हरियाणा में चरखी दादरी के अलावा सरकार हांसी और गोहाना को भी जिला बनाने की तैयारी कर रही है। संभव है कि जिलों की संख्या बढ़ने पर रेंज भी बढ़ाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed