{"_id":"580f5b614f1c1b944ebc2723","slug":"haryana-golden-jubilee-will-begin-in-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती समारोह: मोदी के सामने मुख्यमंत्री करेंगे 'मनोहर' दावे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती समारोह: मोदी के सामने मुख्यमंत्री करेंगे 'मनोहर' दावे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Oct 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
CM Khattar With PM Modi
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार एक नवंबर को गुड़गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने स्वर्ण जयंती समारोह का आगाज करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित प्रदेश की जनता हरियाणा गठन को हुए 50 वर्ष की साक्षी बनेगी। इसी के साथ लाल किले पर आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा।
मोदी के मंच पर खट्टर भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार का दावा पेश कर अब तक सरकार की ओर से किए गए कार्यों का लेखा-जोखा पेश करेंगे। योजनाओं के ताने-बाने में जुटी सरकार 50 नई घोषणाएं करेगी। इसमें भाजपा के घोषणा पत्र की कुछ घोषणाएं भी शामिल होंगी। साल भर हरियाणा जश्न में डूबा रहेगा। गांव से लेकर शहरों तक आयोजनों का दौर चलेगा। इसमें गीता जयंती समारोह यादगार बनेगा। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव कुरुक्षेत्र में होगा। इसके तहत ब्रह्मसरोवर और अन्य धार्मिक स्थानों का सौंदर्यीकरण होगा। यह समारोह 6 दिसंबर से दस दिसंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से गीता पर एक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। देश और विदेश से गीता से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त विद्वान इस संगोष्ठी में भाग लेने आएंगे। सूबे के प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारियों को सरकार स्वर्ण जयंती स्मृति पदक भेंट करेगी। सभी पुलिस कर्मियों को एक-एक स्मृति बैज दिया जाएगा। इस मौके पर गृह विभाग बड़े स्तर की पुलिस प्रदर्शनी भी आयोजित करेगा। हरियाणा पुलिस एक मैराथन का भी आयोजन करेगी।

सम्मेलन में होगा स्मार्ट सिटी का प्रेजेंटेशन
Mahohar Lal Khattar
- फोटो : File Photo
स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान हरियाणा के उन शहरों को स्मार्ट बनाने की कवायद को मूर्त रूप देने के लिए हरियाणा स्मार्ट सिटी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। करनाल, फरीदाबाद को पहले ही देश के 10 प्रस्तावित स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल कर लिया गया है। जबकि गुड़गांव के लिए केंद्र सरकार की ओर से तकनीकी सहायता मुहैया की जाएगी। हरियाणा की 34 फीसदी जनसंख्या शहरों में निवास करती है। इसीलिए सरकार ने सम्मेलन में स्मार्ट सिटी का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है।
स्मार्ट सिटी की तर्ज पर दिखेगी 55 स्मार्ट गांवों की झलक स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान कम से कम 50 गांवों को स्मार्ट गांवों के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस पर केंद्रित सेमिनार और वर्कशॉप भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को भी पहली पंक्ति में शामिल होने का मौका मिल सके। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हरियाणा के पांच गांवों को ‘स्मार्ट गांव’ के रूप में विकसित करने के लिए गोद लिया है। स्मार्ट गांवों में नई तकनीक, स्मार्ट मानव संसाधनों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों का इस तरह विकास किया जाएगा, ताकि मौजूदा संसाधनों का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए कारगर सिद्ध हो सके।
आवास स्वर्ण जयंती प्रदर्शनी का होगा आयोजन
सभी की पहुंच और जेब के अनुरूप आवास पर केंद्रित एक चार दिवसीय संपत्ति प्रदर्शनी का भी स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजन होगा। इस दौरान एक ही छत के नीचे हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े खरीदार और विक्रेता मौजूद होंगे। गुड़गांव के लेजर वैली में आयोजित होने इस प्रदर्शनी में अफोर्डेबल हाउसिंग से संबंधित तमाम पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के जरिये रियल एस्टेट डेवलेपर्स, आवास वित्त और कानूनी एजेंसियों के साथ जोड़ने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगी।

टीवी क्विज के विजेता के लिए हो सकता है एक करोड़ तक का ईनाम
CM Khattar
- फोटो : फाइल फोटो
टीवी क्विज के विजेता के लिए हो सकता है एक करोड़ तक का ईनाम
हरियाणा की समृद्ध विरासत, इतिहास, भौगोलिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और शैक्षणिक विशेषताओं से युवाओं को रूबरू कराने के लिए हरियाणा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी का संचालन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.हरियाणास्वर्णजयंती.ऑर्ग के जरिये किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य इंटरनेट के इस युग में नई पीढ़ी में अपनी मातृभूमि के लिए सम्मान की भावना पैदा करना है।
इस वेबसाइट पर हरियाणा के तथ्यों पर आधारित एक बड़ा और सटीक प्रश्न बैंक भी होगी, जिससे युवाओं के लिए आकर्षक बनाया जाएगा। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में प्रश्नों को अपलोड या डाउनलोड भी किया जा सकेगा, जिसके लिए अन्य विकल्प भी होंगे। इस दौरान टीवी क्विज शो का भी आयोजित किया जाएगा, जिसकी पुरस्कार राशि एक करोड़ रुपये तक भी हो सकती है। इस कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय टीवी या सिने स्टार की ओर से किया जाएगा।
स्वर्ण जयंती पार्क भी होंगे तैयार
राज्य के शहर और कस्बों में जॉगिंग ट्रैक, योगा के लिए अलग मंच और जिम सहित बुजुर्गों के लिए सहूलियतों से युक्त प्रदेश भर में ऐसे 50 आधुनिक पार्क बनाए जाएंगे। प्रदेश वासियों के बेहतर सेहत के लिए इन पार्कों का निर्माण किया जाएगा, जहां लगे फव्वारे आकर्षण का केंद्र होंगे। इससे न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण समुदायों को भी जुड़ने का मौका मिलेगा।
स्वर्णिम खेल महाकुंभ
स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर हरियाणा में सबसे बड़ा खेल आयोजन हरियाणा स्वर्णिम खेल महाकुंभ का आयोजन सितंबर-अक्तूबर 2017 में किया जाएगा। खंड, जिला और नगर निगय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने वाले खिलाड़ियों को राई में होने वाले सेमी फाइनल और रोहतक में होने वाले फाइनल में अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा।