फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana geeta jayanti utsav special

हरियाणा के हर जिले में मनाई जाएगी गीता जयंती

Fri, 30 Oct 2015 01:56 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Oct 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
haryana geeta jayanti utsav special

5152 वीं गीता जयंती के अवसर पर बड़ा ऐलान। अब हरियाणा के हर जिले में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन राजधानी चंडीगढ़ इससे वंचित रहेगी। बहरहाल सरकार ने हर जिले में गीता जयंती मनाने की ब्रांडिंग शुरू कर दी है। कुरुक्षेत्र में गीता जयंती समारोह 17 से 21 दिसंबर तक मनाया जाएगा।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम केंद्र की सहायता से राज्य सरकार आयोजित करेगी। जबकि राज्य के दूसरे जिलों में 17 से 19 दिसंबर तक गीता जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के हर जिले में गीता जयंती पहली बार मनाई जाएगी। हरियाणा सरकार इसे अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धि के तौर पर देख रही है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस उपलब्धि के लिए बाकायदा भगवान श्रीकृष्ण और मोहग्रस्त अर्जुन के कटआउट वाला पोस्टर तैयार कराया है जिसे हरियाणा की सभी बसों पर लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार हर जिले में गीता जयंती समारोह आयोजन की ब्रांडिंग करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के नार्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) ने कुरुक्षेत्र में गीता जयंती समारोह के लिए पांच कार्यक्रम और कलाकारों के नाम तय कर लिए हैं। लेकिन प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ स्थित कलाग्राम के एनजेडसीसी कार्यालय के को-आर्डिनेटर यशविंद्र शर्मा के अनुसार गीता जयंती के मौके पर चंडीगढ़ में कार्यक्रम आयोजित करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि गीता जयंती के तुरंत बाद चंडीगढ़ के कलाग्राम में एनजेडसीसी सातवां क्राफ्ट मेला आयोजित करेगा।

अनूप जलोटा व सरदूल बांधेंगे समां
एनजेडसीसी पटियाला की प्रोग्राम अफसर कमलेश के मुताबिक कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के समारोह का आगाज 17 दिसंबर को संगीता शर्मा के डांस ड्रामा अभिमन्यु से होगा। 18 दिसंबर को अनूप जलोटा भजन प्रस्तुत करेंगे । 19 को पद्म श्री पद्मा गौहर क्लासिकल डांस ड्रामा गीत गोबिंदम, 20 दिसंबर को सरदूल सिकंदर भजन सुनाएंगे। गीता जयंती 21 दिसंबर को है और इस अवसर पर सैयद सलाउद्दीन ताशा भागवत गीता आनव्हील की प्रस्तुति देंगे।


2002 में मिला था गीता जयंती को विस्तार
गीता जयंती कुरुक्षेत्र उत्सव को भव्य और विराट स्वरूप देने की शुरुआत एनडीए वन में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री रहे जगमोहन ने वर्ष 2002 में की थी। 2014 में एनडीए की सरकार दोबारा बनने बाद गीता जयंती को विराट रूप देने की कवायद फिर से शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed