{"_id":"5814e0a64f1c1b1d66bc1a82","slug":"haryana-gaurav-samman-will-be-november-1-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 नवंबर को होगा हरियाणा गौरव सम्मान, सुरजेवाला करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 नवंबर को होगा हरियाणा गौरव सम्मान, सुरजेवाला करेंगे अध्यक्षता
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
randeep surjewala
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कांग्रेस खेत मजदूर सेल और प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से राज्य के स्वर्ण जयंती समारोह पर एक नवंबर को सेक्टर-1 स्थित रेडबिशप में सुबह 10 बजे हरियाणा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में हजारों की संख्या में प्रदेश के लोग हिस्सा लेंगे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन नेशनल कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला करेंगे। समारोह में प्रदेश की 32 ऐसी शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने खेल, शिक्षा, सेना, स्वतंत्रता सेनानी, समाज उत्थान सहित अन्य क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है। यह जानकारी हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने दी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा का निर्माण तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन काल में हुआ था। प्रदेश को तरक्की की राह पर आगे ले जाने में कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रंजीता मेहता ने कहा कि इस कार्यक्रम की थीम हरियाणवी संस्कृति होगी। प्रदेश के विभिन्न रंग, लोकनृत्य, रागनी, ढोल-नगाड़े और हरियाली स्वर्ण जयंती समारोह में दिखाई जाएगी। समारोह में रंगारंग कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैपर एमडीकेडी होंगे, जो हरियाणवी रैप गानों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। रंजीता मेहता ने बताया कि इस समारोह में प्रदेश के हर जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचेंगी।