{"_id":"6054fe878ebc3edbfe58e600","slug":"haryana-former-cm-bs-hooda-expressed-regret-in-tractor-pulling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विधायकों से ट्रैक्टर खिंचवाने का मामला : भूपेंद्र हुड्डा ने जताया खेद, महिला आयोग ने खत्म किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला विधायकों से ट्रैक्टर खिंचवाने का मामला : भूपेंद्र हुड्डा ने जताया खेद, महिला आयोग ने खत्म किया केस
Sat, 20 Mar 2021 01:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला दिवस पर महिला विधायकों से ट्रैक्टर खिंचवाने के मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महिला आयोग को जवाब भेजकर खेद जताया है। पहले भेजे गए नोटिस के जवाब को भी अन्यथा न लेने की बात कहते हुए हुड्डा ने मामले को दफ्तर दाखिल करने की अपील की। राज्य महिला आयोग ने अपील को मानते हुए केस को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
आठ मार्च को कांग्रेस विधायकों की ओर से विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया गया था। पूर्व सीएम हु्ड्डा ट्रैक्टर पर बैठे थे और महिला विधायक शकुंतला खटक रस्से से ट्रैक्टर को खींच रही थी। इसके बाद 11 मार्च को राज्य महिला आयोग ने इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था।
विज्ञापन
15 मार्च को हुड्डा की ओर से जबाव तो दिया गया लेकिन इससे आयोग संतुष्ट नहीं हुआ। इस पर आयोग की ओर से दोबारा से हुड्डा को नोटिस जारी कर पुन: कानून के दायरे में सीमित रहकर दोबारा स्पष्टीकरण मांगा था। 18 मार्च को पूर्व सीएम हुड्डा की ओर से जबाव दाखिल किया गया। अपने जवाब में हुड्डा ने कहा कि उनकी मंशा केवल गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर एक संकेतात्मक विरोध करना था। ना कि किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाना थी।
विज्ञापन
महिला विधायक शकुंतला खटक उत्साहित थी, जिसके कारण उन्होंने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने खुद खटक को ट्रैक्टर से हटने के लिए भी कहा था। हुड्डा ने ये भी कहा है कि यदि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए खेद जताते हैं।
पहले भेजे गए जवाब को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने खेद जताते हुए आयोग से मामले को दफ्तर दाखिल करने की अपील करते हुए कहा कि वे हरियाणा राज्य महिला आयोग का पूरा सम्मान करते हैं। आयोग ने उनके अनुरोध को मान लिया और शुक्रवार को इस को बंद कर दिया। राज्य महिला आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति भारद्वार दलाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व सीएम हु्ड्डा के खेद जताने और अपील के बाद मामले को दफ्तर दाखिल किया गया है।