{"_id":"2732555bb12761448b6ac9fba29aeb62","slug":"haryana-former-chief-minister-hukum-singh-is-no-more-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुकम सिंह नहीं रहे, हरियाणा में 3 दिन का शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुकम सिंह नहीं रहे, हरियाणा में 3 दिन का शोक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Feb 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकम सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे गुड़गांव स्थित वेदांता अस्पताल में उपचाराधीन थे। राज्य सरकार ने उनके निधन पर 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस अवधि के दौरान राज्य सरकार की सभी इमारतों पर लगे ध्वज आधे झुके रहेंगे।
विज्ञापन
इस बीच कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। राज्य सरकार ने स्व. हुकम सिंह के सम्मान में 27 फरवरी को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
हुकम सिंह 1990-91 में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। वे 1990 से पहले चरखी दादरी से तीन बार विधायक भी चुने गए थे। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने हुकम सिंह को एक ऐसा अनुभवी राजनीतिज्ञ बताया, जो हमेशा कमजोर और निम्न वर्ग के उत्थान के लिए काम करता रहा। मुख्यमंत्री खट्टर ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।