{"_id":"9105e3205eb3bf70d2a7aacd436d5708","slug":"haryana-first-woman-from-devi-lal-family-in-election-fray-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो की अंतिम सूची जारी, पहली महिला मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो की अंतिम सूची जारी, पहली महिला मैदान में
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Sep 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन नेशनल लोकदल ने मंगलवार को अपने कोटे की शेष सात सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि डबबाली सीट से उतरी नैना सिंह ताऊ देवीलाल परिवार को पहली महिला है, जो सक्रिय राजनीति में आएंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा ऊंचाना सीट से सांसद दुष्यंत चौटाला भाजपा प्रत्याशी और चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता को चुनौती देंगे। गौरतलब हो कि बीते विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला ने चौधरी बीरेंद्र को मात दी थी।
विज्ञापन
जेबीटी भर्ती मामले में इस समय पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जेल में हैं। लिहाजा पार्टी ने नई पीढ़ी को विशेष रणनीति के तहत आगे किया है। भाजपा के सारथी बन चुके बीरेंद्र सिंह के सामने जहां पिछली हार का बदला लेने की चुनौती है, वहीं दुष्यंत चौटाला के सामने अपने दादा की सीट को बचाए रखने की चुनौती है।
विज्ञापन
डबवाली सीट पर भी इस बार मुकाबला रोचक होगा। यह सीट भी इनेलो की परंपरागत सीट है। बीते विधानसभा चुनाव में यहां से अजय चौटाला चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंचे थे। उन्होंने अपने ही परिवार के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े डा. केबी सिंह को डबवाली से चुनाव हराया था। हालांकि डा. केबी सिंह पिछले पांच वर्ष से विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन फिर भी इस बार यहां से अजय चौटाला की पत्नी नैना सिंह के मैदान में होने से मुकाबला रोचक होगा।
दुष्यंत को 51 हजार की लीड मिली थी उंचाना से:
उंचाना सीट पर मुकाबला इसीलिए भी रोचक हो गया है, क्योंकि इस लोकसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला ने उंचाना विधानसभा क्षेत्र से 51 हजार की लीड प्राप्त की है। दुष्यंत यदि उंचाना से चुनाव जीतते हैं और इस बीच कोर्ट का फैसला यदि ओम प्रकाश चौटाला के हक में आता है तो ऐसे में उंचाना सीट छोड़ कर दुष्यंत अपने दादा की राह आसान बना सकते हैं।
लाडवा से बड़शामी की पत्नी को टिकट:
इनेलो ने लाडवा से शेर सिंह बड़शामी की पत्नी बचन कौर बड़शामी को चुनाव मैदान में उतारा है। बड़शामी भी इस समय चौटाला परिवार के साथ जेबीटी भर्ती प्रकरण में जेल में हैं।
2009 के चुनाव की स्थिति:
2009 के विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश चौटाला को 62669 मत प्राप्त हुए थे। जबकि बीरेंद्र सिंह को 62048 मत मिले थे। इसी प्रकार डबवाली चुनाव में अजय सिंह चौटाला को 64868 मत प्राप्त हुए थे और डा. केबी सिंह को 52760 वोट प्राप्त हुए थे।