{"_id":"44b8f1076b34eb1a2335506b492d257a","slug":"haryana-first-lady-police-station-open-at-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Fri, 28 Aug 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला थाने खोले हैं। पंचकूला का मनसा देवी कांप्लेक्स (एमडीसी) थाना राज्य का पहला महिला थाना बन गया। थाने का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। इस थाने में अब महिलाएं बिना हिचकिचाहट के अपनी निजी समस्याएं महिला पुलिस को दे सकेंगी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी महिला थनों की शुरूआत कर दी गई है।
विज्ञापन
इस नव निर्मित महिला थाने की बिल्डिंग में सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ 26 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। महिला थाने में महिलाओं को अपनी शिकायतें और सहज रूप में रखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इस पर तुरंत कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी और अधिकारी भी मुस्तैद रहेंगी। वुमन हेल्पलाइन पर की जाने वाली सभी कॉल्स पर सुनवाई भी महिला थाने द्वारा की जाएगी। महिला थाने का इंचार्ज एसीपी पूर्णिमा सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से की गई इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध हैं। महिला थाने की शुरुआत से महिलाएं खुद को और सशक्त महसूस कर सकेंगी, साथ ही महिला अपराधों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।