{"_id":"57e042954f1c1be456a82aef","slug":"haryana-finance-minister-captain-abhimanyu-on-international-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ने पंजाब को कहा, चंडीगढ़ हमें सौंप दे, खुद मोहाली पर फोकस करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ने पंजाब को कहा, चंडीगढ़ हमें सौंप दे, खुद मोहाली पर फोकस करे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
- फोटो : File Photo
इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर पंजाब-हरियाणा के बीच छिड़ी जंग पर हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि चंडीगढ़ दोनों प्रदेशों की राजधानी है और हवाई अड्डा भी चंडीगढ़ है। इसके बाद भी पंजाब सरकार को चंडीगढ़ की जगह मोहाली को बढ़ावा देने में रुचि है तो वह चंडीगढ़ को हमें सौंप दे। और उसके बाद मोहाली में खूब विकास कराए। हम अपने चंडीगढ़ में खूब काम कराएंगे।
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों बातचीत के दौरान उक्त बातें कहीं। उन्होंने अपनी पार्टी के कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी और करनाल से सांसद अश्वनी चोपड़ा पर पलटवार किया। वित्तमंत्री ने कहा कि राजकुमार सैनी अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं, क्योंकि वह झूठ बोलते हैं। उनके खिलाफ पार्टी जरूर कार्रवाई करेगी।

Trending Videos
एयरपोर्ट के नाम पर छिड़ी जंग के बाद हरियाणा के वित्त मंत्री की टिप्पणी
इसी तरह सांसद अश्वनी चोपड़ा के प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भ्रष्टाचारी बताने पर वित्तमंत्री ने कहा कि अगर उनके पास कोई सबूत है तो दिखाएं। जिस पर पार्टी कार्रवाई करेगी। वित्तमंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी घेरा। एसवाईएल के मामले में केजरीवाल के हरियाणा की खिलाफ बात करने पर उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के रहने वाले हैं।
यहां की धरती उनकी जन्मभूमि है। जिस तरह से वह पंजाब के पक्ष में बोले रहे हैं, वह अपनी जन्मभूमि से धोखेबाजी कर रहे हैं। इसलिए यहां के लोगों को उनका बहिष्कार कर देना चाहिए। उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए शोक जताते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार इसको लेकर ठोस कदम उठाएगी।