फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana employees_teachers_protest_talmel commetti

मंत्रियों के आवास घेरेंगे नाराज शिक्षक-कर्मचारी

Sat, 30 Nov 2013 03:54 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
haryana employees_teachers_protest_talmel commetti
हरियाणा के कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये से खफा कर्मचारी और शिक्षक 7 व 8 दिसंबर को राज्य के मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। जिला कार्यकारिणी की बैठकों में इसकी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


आंदोलन की अगली कड़ी में हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर 22 दिसंबर को प्रदेश के कर्मचारी सीएम सिटी रोहतक में राज्यस्तरीय हल्ला बोल रैली करेंगे।
विज्ञापन


इस रैली में सरकार की जनता व कर्मचारी विरोधी नीतियों और कर्मचारियों की मांगों के प्रति अपनाए जा रहे उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य धर्मबीर सिंह फौगाट, राज सिंह दहिया, अमर सिंह यादव व सुभाष लांबा ने दी।

उन्होंने बताया कि देश की सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों की फेडरेशनों के आह्वान पर 12 दिसंबर को संसद कूच में भी हरियाणा के बड़ी तादाद में कर्मचारी भाग लेंगे।


यहां जारी बयान में लांबा ने बताया कि सरकार की गलत नीति के कारण एक ही विभाग में एक ही पद पर समान काम करने वाले कर्मचारियों को दो प्रकार का वेतन मिल रहा है।

रोडवेज के एक नियमित ड्राइवर को 30 हजार और एक कच्चे ड्राइवर को  मात्र 10 हजार रुपये वेतनमान मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed