फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana electricty employee get 7 pay commision benifits

बिजली कर्मियों को 7वें वेतन आयोग का तोहफा, देखिए कितना होगा सैलरी में इजाफा

Wed, 17 May 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 May 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
haryana electricty employee get 7 pay commision benifits
बिजली कर्मचारियों को तोहफा
बिजली कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का फायदा मिलने जा रहा है। जिसके बाद उनकी सैलरी में भारी इजाफा देखने को मिलेगा। उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लाभ की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह मंजूरी राज्य सरकार की 28 अक्तूबर 2016 को जारी अधिसूचना की तर्ज पर एक जनवरी 2016 से दी गई है।
विज्ञापन


निगमों के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार की अनुरूपता के अनुसार पूर्व संशोधित बुनियादी संरचना को विलय या अपग्रेड किया गया है। इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों को राहत मिली है, जिन्हें मई, 2017 के वेतन में नये वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इस निर्णय से उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के करीब 18350 नियमित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी 7000 से 18000 रुपये प्रतिमाह है। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों के वेतन संशोधन के लिए 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लगाया जाएगा और वार्षिक वृद्धि तीन प्रतिशत होगी। संशोधित वेतनमानों में कुल 18+1 पे मैट्रिक्स निर्धारित किया गया है। पे मैट्रिक्स में न्यूनतम वेतनमान 16,900 रुपये प्रतिमाह जबकि अधिकतम वेतनमान 2,24,100 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों को मई, 2017 का वेतन संशोधित वेतनमान के अनुसार मिलेगा और जनवरी, 2016 से अप्रैल, 2017 के बीच का बकाया जून में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों निगमों को करीब 14 करोड़ रुपये प्रति माह अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जबकि सातवें वेतनमान के लागू होने से कर्मचारियों का बकाया करीब 224 करोड़ रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed