फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Electricity Nigam will Provide Prepaid Electricity Service

हरियाणाः अब 'जितनी चाहो उतनी खर्चो', उपभोक्ताओं को मिलेगी प्री-पेड बिजली की सुविधा

Tue, 21 Jan 2020 12:25 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 21 Jan 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Haryana Electricity Nigam will Provide Prepaid Electricity Service
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम की ओर बढ़ रहे हरियाणा में अब बिजली उपभोक्ताओं को प्री-पेड बिजली सुविधा भी दी जाएगी। इसके जरिये उपभोक्ता जितनी चाहें उतना रिचार्ज करवाकर बिजली का उपयोग कर सकेंगे। रिचार्ज खत्म तो बिजली सप्लाई भी आटोमैटिक कट हो जाएगी। न बिल आने व भरने का झंझट रहेगा और न ही गलत बिलिंग की समस्या। उपभोक्ता अपना बिजली मीटर रिचार्ज भी अपने मोबाइल के जरिए कर सकेंगे।
विज्ञापन


विदेशों और देश के बड़े शहरों की तर्ज पर प्रदेश सरकार हरियाणवियों को ये सुविधा ‘ऑप्शनल’ देने जा रही है। इस योजना के तहत प्री-पेड बिजली के लिए एक खास साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। यह साफ्टवेयर अप्रैल माह तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से ये सुविधा बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवानी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर में ही दी जाएगी प्री-पेड सुविधा
हरियाणा सरकार इन दिनों प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाए हुए हैं। अभी तक  विभिन्न जिलों में 90 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। 31 मार्च 2021 तक सूबे में 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का टारगेट है। अब अप्रैल में खास साफ्टवेयर तैयार होने के बाद बिजली निगम इन्हीं स्मार्ट मीटरों में प्री-पेड सुविधा को ऑप्शनल ढंग से जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली उपभोक्ता के पास दो ऑप्शन होंगे। पहला वे चाहें तो उपभोक्ता बिजली मीटर रीडिंग के जरिए सामान्य तरीके से बिजली का उपभोग कर सकता है। दूसरा, उपभोक्ता प्री-पेड सिस्टम से बिजली खर्च कर सकता है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए बिजली उपभोक्ता खुद अपने ऑप्शन का चयन कर सकेगा।

सस्ती हो सकती है प्री-पेड बिजली की दरें

बिजली निगम सूत्रों ने बताया कि प्री-पेड बिजली की दरें सामान्य बिजली दरों से सस्ती हो सकती हैं। लोग इस सुविधा की ओर बढ़ें, इसी के मद्देनजर निगम के आला अफसर प्री-प्रेड बिजली दरों का टैरिफ अपेक्षाकृत सस्ता रखना चाहते हैं। ताकि प्री-पेड बिजली खपत करने वालें उपभोक्ताओं को कुछ इंसेंटिव जरूर मिले।

सूत्रों ने बताया कि बिजली निगम द्वारा प्री-पेड बिजली दरों से संबंधित टैरिफ को तैयार कर स्वीकृति के लिए हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलरिटी कमीशन (एचईआरसी) को भेजा जाएगा। वहां से मुहर लगने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।

हरियाणा में प्री-पेड बिजली सुविधा देने पर काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही साफ्टवेयर तैयार हो जाएगा। ये सुविधा स्मार्ट मीटरों में ही कनेक्ट की जाएगी। सुविधा ऑप्शनल रहेगी, लेकिन इस सुविधा का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं को कुछ इंसेंटिव मिले, इस पर विचार करेंगे। स्मार्ट मीटर लगने का काम भी तेजी से चल रहा है। जल्द टारगेट पूरा होगा।
- शत्रुजीत कपूर, हरियाणा बिजली निगमों के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed