फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana election: statement of CM hooda after resignation

पढ़ें, इस्तीफा देते समय हुड्डा ने क्या कहा?

Sun, 19 Oct 2014 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Oct 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
haryana election: statement of CM hooda after resignation

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार शाम 5.30 बजे राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने हुड्डा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

विज्ञापन


भूपेंद्र हुड्डा को नई सरकार के गठन तक कार्यकारी मुख्यमंत्री बने रहने के लिए कहा गया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव में लोगों के जनादेश को वे स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन


प्रजातंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आए नतीजों की वे स्वयं जिम्मेवारी लेते हैं। इस्तीफा देने से पहले हुड्डा ने सभी विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र हुड्डा ने 10 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया है। हुड्डा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों की अवधि में हुए विकास कार्य को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।


एक सवाल के जबाव में हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता के जनादेश से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 11 रैलियां कीं और लोगों ने भाजपा को जनादेश दिया है। हुड्डा ने राज्य में गठित होने वाली नई सरकार को भी शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed