फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Election: INLD released second list of 11 candidate

इनेलो की दूसरी सूची जारी, ये हैं 11 प्रत्याशी

Thu, 21 Aug 2014 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Aug 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
Haryana Election: INLD released second list of 11 candidate

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। पार्टी ने एक महिला को भी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


इनेलो  62 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी कर चुका है। इस तरह विधानसभा में 90 सीटों में से इनेलो अब तक 73 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुका है।
विज्ञापन


प्रदेश में इनेलो पहली पार्टी है जो अब तक अपने ज्यादातर उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है। इस दूसरी सूची में शामिल महिला उम्मीदवार निर्मल चौधरी को गन्नौर से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव में पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि विधायक रामपाल माजरा को कलायत से ही टिकट दिया गया है जबकि नांगलचौधरी से विधायक राव बहादुर सिंह को पार्टी ने इस बार महेंद्रगढ़ से अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं पूर्व विधायक जाकिर हुसैन को नूंह से, इनेलो के जिलाध्यक्ष कैलाश भगत को कैथल से, इनेलो के हलकाध्यक्ष बलवान सिंह दौलतपुरिया को फतेहाबाद से, निर्मल चौधरी को गन्नौर से, अनूप धानक को उकलाना से, सत्यवीर यादव को अटेली से, ललित कुमार बंसल को बल्लबगढ़ से, तेजा दलाल पहलवान को बहादुरगढ़ से और साधु राम को झज्जर से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।


इस मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने दावा किया कि इनेलो ने समाज के लगभग सभी वर्गों विशेषकर पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक समुदाय, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।

इसमें पंजाबी समाज, अग्रवाल, यादव, मेव, जाट, अनुसूचित जाति में धानक व चमार सहित समाज के विभिन्न वर्गों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। गन्नौर से पार्टी प्रत्याशी घोषित की गई निर्मल चौधरी महिलाओं का, अनूप धानक व बलवान सिंह दौलतपुरिया युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed