फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana election : HJC Released first list of 58 candidates

जानिए हजकां में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

Fri, 26 Sep 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Sep 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Haryana election : HJC Released first list of 58 candidates

हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) ने वीरवार को अपने 58 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा से गठबंधन  टूटने के बाद हजकां ने विनोद शर्मा की हरियाणा जनचेतना पार्टी के साथ गठजोड़ कर चुनाव में उतरने का फैसला किया था।

विज्ञापन


इसके तहत हजकां 65 और हजपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हजपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष विनोद शर्मा करेंगे। हजकां की वीरवार को जारी सूची के अनुसार, आदमपुर से पार्टी सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई, गोहाना से पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक मैदान में हैं।
विज्ञापन


नलवा से पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, फतेहाबाद से पूर्व संसदीय सचिव दूड़ा राम, हांसी से पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई, इंद्री से पूर्व विधायक राकेश कंबोज, घरौंडा से पूर्व मंत्री जय सिंह राणा, नीलोखेड़ी से पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला से रविंद्र रावल मैदान में

Haryana election : HJC Released first list of 58 candidates

इसके अलावा लोहारू से पूर्व शिक्षा मंत्री बहादुर सिंह, रतिया से पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, पुंडरी से बलकार सिंह, अटेली से पूर्व विधायक नरेश यादव, राई से रंजीत कौशिक, लाडवा से दीप सैनी, साढौरा से रवि चौधरी, हिसार से गौतम सरदाना, बरवाला से रामनिवास राड़ा, बवानीखेड़ा से रघुबीर रंगा, पंचकूला से रविंद्र रावल, उकलाना से बृजलाल बहबलपुरिया, जगाधरी से अर्जुन सिंह, नारनौल से रोशन लाल यादव, दादरी से सुरेंद्र परमार, रानिया से जगदीश मंडोलीवाला, गुहला से नरेश ढांडे, नारनौंद से नीलम सिहाग, रेवाड़ी से पूर्व विधायक रघु यादव, फरीदाबाद से आस मोहम्मद खान, बल्लभगढ़ से ओमपाल टोंगर, पृथला से राकेश तंवर, नारायणगढ़ से भूम सिंह राणा, सोहना से पलक वर्मा, पेहोवा से बाबा बलदेव, मुलाना से राजकुमार बराड़ा, करनाल से तेजपाल गर्ग, जींद से रमेश सैनी, पटौदी से राजेश बाल्मीकि, पानीपत ग्रामीण से धर्मपाल शर्मा, खरखौदा से नीलम फरमाणा, टोहाना से रमेश दुल्ट, कलानौर से प्रमोद सिंहपुरिया, गढ़ी-सांपला-किलोई से बिजेंद्र शर्मा, सोनीपत से अरुण कौशिक, गुड़गांव से कन्हैया लाल पाहवा, गन्नौर से विक्रम राठी, सिरसा से श्याम लाल महता, बाढ़डा से देवेंद्र आर्य नगर, बादली से महंत दयासागर, कोसली से मनोज यादव, फिरोजपुर झिरका से फकरुद्दीन, हथीन से रमेश गुदरान, होडल से सुभाष सिंह, शाहाबाद से मेमो देवी, जुलाना से विशाल छोटा, उचाना कलां से रणधीर सिंह पनिहार, महेंद्रगढ़ से भवानी शर्मा, झज्जर से नरेश बाल्मीकि, कैथल से जगन गुज्जर चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा बड़खल, डबवाली, कालांवाली, रोहतक, तोशाम, समालखा, ऐलनाबाद हलके के उमीदवारों की सूची जल्द जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed