फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana election: Five independent candidates won

दिग्गजों की जंग में निर्दलियों ने दिखाया दम

Sun, 19 Oct 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 19 Oct 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
haryana election: Five independent candidates won

सियासी जंग में निर्दलियों ने भी खूब दम दिखाया। दिग्गजों को मात देकर जहां पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर उन्होंने जीत-हार के सारे समीकरण बिगाड़कर रख दिए। बेशक एक दर्जन सीटों पर वे नहीं जीत पाए, लेकिन अपने कई विरोधियों की जीत की राह में वे रोड़ा बनकर खड़े हो गए, जिस वजह से दूसरे ने ही मैदान मार लिया।

विज्ञापन


यहां-यहां हुई जीत
कांग्रेस से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व मंत्री जयप्रकाश ने कलायत सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने इनेलो के रामपाल माजरा को 8390 मत से हराया। जयप्रकाश को 51106 मत मिले, जबकि माजरा को 42491 वोट मिले। जयप्रकाश ने कलायत से कांग्रेस का टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


पुंडरी से दिनेश कौशिक ने 38312 मत प्राप्त किए। उन्होंने भाजपा के रणधीर गोलन को 4832 वोट से हराया। पुन्हाना से आजाद प्रत्याशी रईस खान ने इनेलो के मोहम्मद इलियास को पराजित किया। रईस खान को जहां 34281 मत मिले, वहीं इलियास को 31140 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफीदों से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बहन डॉ. वंदना शर्मा को निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल ने पराजित किया। देशवाल को 29369 मत प्राप्त हुए, वहीं वंदना शर्मा को 27947 मत मिले। देशवाल कांग्रेस से इस्तीफा देकर आजाद मैदान में उतरे थे। समालखा से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र मछरौली को 53294 मत मिले, जबकि कांग्रेस के धर्मसिंह छौक्कर को 32921 मत प्राप्त हुए। वे 20373 मत से विजयी हुए।

इन सीटों पर छुड़ाया विरोधियों का पसीना

haryana election: Five independent candidates won

टोहाना सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने 38282 मत प्राप्त कर अपनी दमदार प्रस्तुति दर्ज करवाई, जबकि यहां से विजयी प्रत्याशी भाजपा के सुभाष बराला को 49462 मत मिले। कांग्रेस नेता व पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह को यहां से 33111 मत मिले। तोशाम से राजबीर सिंह लाला को 38427 मत मिले, यहां से कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी विजयी हुई हैं।

नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु को निर्दलीय प्रत्याशी रामकुमार गौतम ने खूब छकाया। गौतम को 31920 मत मिले, जबकि कैप्टन को 48360 मत प्राप्त हुए और उन्होंने इनेलो के राज सिंह मोर को 42477 मत से हराया।

बहादुरगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस की जीत की राह रोक दी। यहां से भाजपा के नरेश कौशिक को 38341 मत मिले और कांग्रेस के राजेंद्र जून को 33459 वोट मिले। वहीं, यहां से आजाद प्रत्याशी राजेश जून को 28242 और नफे सिंह राठी को 20150 मत मिले।

बेरी सीट पर कांग्रेस के डॉ. रघुवीर कादियान को 36793 मत मिले, जबकि यहां से आजादी प्रत्याशी चतर सिंह को 32300 वोट मिले। भाजपा के विक्रम कादियान को केवल 23609 वोट ही मिले। फरीदाबाद से इनेलो के नागेंद्र भड़ाना को 45740 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी पं. शिवचरण शर्मा को 42826 मत प्राप्त हुए।

फिरोजपुर झिरका से आजाद प्रत्याशी मम्मन खान को 37075 मत मिले, वहीं इनेलो के नसीम अहमद 40320 वोट लेकर विजयी हुए। गुड़गांव से कांग्रेस में खेल मंत्री रहे सुखबीर कटारिया निर्दलीय मैदान में उतरे थे, उन्होंने 15755 वोट लिए। जींद से कड़े मुकाबले में इनेलो के हरीचंद मिढ्ढा को 31631 मत मिले, जबकि भाजपा के सुरेंद्र बरवाला को 29374 वोट प्राप्त हुए। यहां से खाप प्रत्याशी टेकराम कंडेला ने 11223 वोट लेकर कई दलों का गणित बिगाड़ा।

इन्होंने भी दिखाई ताकत
खरखौदा से पवन कुमार को 23647, लाडवा से काका जितेंद्र सिंह को 9900, नारनौल से सुरेश सैनी को 9497, गुहला से रेखा रानी को 19946, नांगल चौधरी से राधेश्याम को 14942, बरवाला से राजेंद्र सूरा को 10118 वोट मिले। इसके अलावा करनाल से जयप्रकाश गुप्ता को 18712, पानीपत से धारा सिंह रावल को 25942 मत हासिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed