फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Election: Congress Central Election Committee meeting ends, brainstorming on 49 seats

Haryana Election: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, 49 सीटों पर हुआ मंथन, 35 नाम फाइनल

Mon, 02 Sep 2024 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 09:00 PM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में सीटों पर मंथन हुआ है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बाबरिया और चौधरी उदयभान मौजूद रहे। सदस्य होने के बावजूद कुमारी सैलजा और सुरजेवाला बैठक में शामिल नहीं हुए। 

विज्ञापन
Haryana Election: Congress Central Election Committee meeting ends, brainstorming on 49 seats
राहुल गांधी और खरगे। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस में विधानसभा टिकटों को लेकर मचे घमासान के बीच सोमवार की शाम केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा को लेकर मंथन किया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में हुई बैठक में पहले दिन 49 सीटों पर चर्चा की गई और इनमें से 35 प्रत्याशियों की पहली सूची के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई गई। संभावना है कि पहली सूची किसी भी समय जारी हो सकती है। वहीं, मंगलवार को भी सीईटी की बैठक होनी है और इसमें 41 सीटों पर मंथन होगा।

विज्ञापन


दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया के अलावा हरियाणा से नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान शामिल हुए। खास बात यह रही कि कमेटी का सदस्य होने के बावजूद कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बैठक में 49 सीटों पर एक एक सीट पर विचार किया गया और दावेदारों के बारे में फीडबैक और सर्वे को भी देखा गया। पहली सूची में अधिकतर विधायकों और दिग्गज नेताओं को स्थान दिया गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की पहली सूची मंगलवार को आ सकती है। कांग्रेस दो से तीन चरणों में सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलजा, सुरजेवाला और अजय यादव हाईकमान को दे चुकी अपनी सूची
कांग्रेस सक्रीनिंग कमेटी पांच बार बैठक कर चुकी है। अंतिम बैठक में पैनल तैयार होने के बाद कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और अजय यादव द्वारा हाईकमान को अपनी सूची भेज चुके हैं। ये तीनों नेता हुड्डा खेमे के मुकाबले अपने अपने इलाकों में अपने समर्थक नेताओं को टिकट दिलाने की कोशिश में है। बता दें कि इस बार कांग्रेस पार्टी साफ कर चुकी है कि टिकट सिफारिश नहीं सर्वे के आधार पर मिलेगी।

दिग्गज अपनी पुरानी सीटों से ही लड़ेंगे
कांग्रेस सीईसी की बैठक में तय हो गया है कि दिग्गज नेता अपनी पुरानी सीटों से ही लड़ेंगे। इनमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांपला गढ़ी किलोई से, झज्जर से गीता भुक्कल, रेवाड़ी से चिरंजीव राव, बेरी से रघुबीर कादियान, रोहतक से बीबी बत्रा, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, नूंह से आफताब अहमद, बरौदा से इंदुराज भालू और पुन्हाना से मोहम्मद इलियास के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई का पंचकूला से चुनाव लड़ने पर सहमति बन चुकी है।

वहीं, कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला और उचाना से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नाम तय हैं। सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि बड़े नामों पर चर्चा हुई है। भूपेंद्र हुड्डा अपनी पुरानी सीट यानी गढ़ी सांपला किलोई से लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सांसदों के चुनाव न लड़ने और विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने को लेकर इसमें कोई चर्चा नहीं हुई।

इन विधायकों की टिकटों पर फंसा पेंच
फिरोझपुर झिरका से विधायक मामन खान, सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार और समालखा से विधायक धर्म सिंह छोक्कर की टिकटें विवादों में आने के चलते पेंच फंसा हुआ है। मामन खान का नाम नूंह दंगों में सामने आया था, जबकि पंवार और छोक्कर ईडी के रडार पर हैं। कुछ ऐसे विधायक हैं, जिनकी हलकों में अच्छी रिपोर्ट नहीं है, उनकी टिकटें भी बदली जा सकती हैं। इस बारे में खुद हरियाणा प्रभारी कह चुके हैं कि अधिकतर विधायकों को टिकटें दी जा रही हैं, कुछ विवादित चेहरों से परहेज किया जा सकता है।

विनेश के नाम पर चर्चा नहीं

#WATCH | Delhi: After the CEC meeting over Haryana Legislative Assembly Elections at Congress Headquarters, Congress TS Singhdeo says, "Nothing would be final till the Party President signs it. 49 seats were discussed, among it Hooda is one big leader and he may contest from his… pic.twitter.com/GnWlZBWB1U

— ANI (@ANI) September 2, 2024

कांग्रेस मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव का कहना है कि जब तक पार्टी अध्यक्ष इस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे तब तक कुछ भी फाइनल नहीं होगा। 49 सीटों पर चर्चा हुई है। इनमें से एक बड़े नेता हुड्डा हैं और वह अपनी पुरानी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं विनेश के नाम पर सवाल पूछा तो उन्होंन कहा कि विनेश फोगाट बताएंगी कि वह चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं या नहीं, उनके नाम पर चर्चा नहीं हुई।

कल फिर होगी बैठक
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल शाम भी होगी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सीईसी के अन्य सदस्यों के साथ बैठक में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed