{"_id":"97e2744a689917dce8f670744eb186b3","slug":"haryana-election-bsp-releases-second-list-of-16-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के 16 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के 16 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Thu, 18 Sep 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने हरियाणा विधानसभा के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में पार्टी अध्यक्ष नरेश सारण ने 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषण की। इसके साथ ही बसपा ने कुल 33 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।
विज्ञापन
कर्ण लेक पर वीरवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में लिस्ट जारी करते हुए पार्टी अध्यक्ष नरेश सारन ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। किसी भी पार्टी के साथ बसपा का गठबंधन नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया है और 33 सीटों में पर उम्मीदवाराें की घोषणा की जा चुकी है, ऐसे में किसी भी पार्टी की गठबंधन करने की गुंजाइश ही नहीं बचती।
विज्ञापन
यह है बसपा की दूसरी लिस्ट
बरवाला विधानसभा क्षेत्र से सुदामा बौद्ध, बावल (आरक्षित) सीट से राजवंती, होडल (आरक्षित) से महेश राणा, नागल चौधरी से मास्टर सुरेन्द्र यादव, झज्जर (आरक्षित) से गोपीराम चालिया, गुहला (आरक्षित) से दलबीर भान, मुलाना (आरक्षित) से करनैल सिंह नगला, पटौदी (आरक्षित)से अजीत सिंह, महम से राजेश सोनी, बरौदा से सुभाष चंद्र शर्मा, भवानीखेड़ा (आरक्षित) से संजय पहलवान, जींद से सुधीर गौतम, सोहना से जावेद अहमद, हथीन से तैयब हुसैन, नारायणगढ़ से सरदार राम सिंह कोडवा तथा खरखौदा (आरक्षित) से सुभाष सोलंकी को पार्टी प्रत्याशी बनाया है।