{"_id":"ab5edfbe3bf0a3dd5920c950d923f767","slug":"haryana-election-5-reason-of-win-and-defeat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कमल, जीत-हार के 5 कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कमल, जीत-हार के 5 कारण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Oct 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को बरकरार रखते हुए भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 47 सीटों पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
हरियाणा गठन से लेकर अब तक का इतिहास बदलते हुए भाजपा ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इनेलो 19 सीटें हासिल कर दूसरे और कांग्रेस 15 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर सिमट गई हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के कई मंत्रियों और सीपीएस को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
हरियाणा में सीटों की स्थिति (कुल सीटें-90)
भाजपा-47, इनेलो-19, कांग्रेस-15, निर्दलीय- 05, हजकां- 02, बसपा- 01, अकाली दल- 01
भाजपा की जीत के बड़े कारण
- डेरा सच्चा सौदा का समर्थन
- टिकट वितरण में परिवारवाद को तवज्जो नहीं
- केंद्र की सत्ता भाजपा के हाथ में होना
-गैर जाट मतदाताओं को लामबंद करना
- चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी की लगातार रैलियां
कांग्रेस की हार की वजह
- एंटी इंकंबेंसी
- दिग्गजों में मतभेद
- दिग्गजों का पार्टी छोड़कर जाना
- विकास और नौकरियों में भेदभाव का आरोप
- वाड्रा लैंड डील मामले में लगे आरोप
- अफसरशाही का हावी रहना