{"_id":"5c16e9c6bdec2257060451a9","slug":"haryana-ek-harianvi-ek-slogan-mayor-dashed-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ का नारा मेयर चुनाव में धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ का नारा मेयर चुनाव में धराशायी
Mon, 17 Dec 2018 05:41 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Dec 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में पहली बार सीधे हो रहे मेयर चुनाव को जीतने के लिए भाजपा सिद्धांतों से समझौते पर उतर आई है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद हरियाणा निगम चुनाव में पार्टी ने जातिवाद का झंडा उठा लिया है। करनाल में भाजपा ने मेयर का चुनाव जीतने के लिए अंतिम समय में पंजाबियत का ढोल जमकर पीटा। मेयर पद की उम्मीदवार रेणु बाला गुप्ता की ओर से बाकायदा विज्ञापन भी दिए गए।
विज्ञापन
जिससे भाजपा सरकार का हरियाणा एक-हरियाणवी एक का ट्रेडमार्क नारा निगम चुनावों में टांय-टायं फिस्स हो गया। सबका साथ-सबका विकास को छोड़कर भाजपा सीधे-सीधे जातिवाद पर उतर आई। सोशल मीडिया पर जातिवाद का सहारा लेने पर भाजपा की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। मतदाता और आम आदमी इसकी खूब आलोचना कर रहे हैं। तीन राज्यों में हार के बाद हरियाणा सरकार और भाजपा ने प्रदेश में अपनी जमीन बचाने के लिए पूरी ताकत झोक दी। सीएम सिटी करनाल में ही मेयर का पद विपक्षी दल न जीत ले, इसे देखते हुए भाजपाइयों और सरकार को पसीने आ गए।
विज्ञापन
भाजपा के लिए नाक का सवाल करनाल की मेयर सीट
नगर निगम चुनाव भाजपा और इनेलो सिंबल पर लड़ रहे हैं। इसलिए मेयर चुनाव को सीधे भाजपा की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा अगर करनाल में ही मेयर चुनाव हार गई तो विपक्ष सीएम पर हमलावर होगा। सरकार विरोधी हवा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसे देखते हुए भाजपा ने जहां अंतिम समय में खुलेआम पंजाबियत का सहारा लिया, वहीं सीएम को खुद कमाल संभालनी पड़ी। जनता किसे जनादेश देते हुए मेयर चुनती है, ये 19 दिसंबर को साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
मेयर की ओर से दिया गया विज्ञापन
भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता को हार के डर से पंजाबियत का सहारा लेने वाला विज्ञापन देना पड़ा। इसमें सबसे ऊपर पीएम नरेंद्र मोदी, उसके बाद बीच में सीएम मनोहर लाल और सबसे नीचे रेणु बाला की फोटो लगी है। विज्ञापन में रेणु ने लिखवाया है कि 52 साल में हरियाणा को पहला पंजाबी मुख्यमंत्री मिला, अगर आज गलती की तो साठ साल में फिर मौका न मिलेगा।