{"_id":"614ff68e74ca7008bd544131","slug":"haryana-dy-cm-dushyant-chautala-targeted-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत चौटाला का हमला: पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ व राजस्थान में देखने को मिलेगी उथल-पुथल, यह अंत की ओर कांग्रेस के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत चौटाला का हमला: पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ व राजस्थान में देखने को मिलेगी उथल-पुथल, यह अंत की ओर कांग्रेस के कदम
Sun, 26 Sep 2021 10:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:09 AM IST
सार
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद हरियाणा सरकार के निशाने पर कांग्रेस आ गई है। अनिल विज के बाद अब उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी पंजाब की तरह नेतृत्व परिवर्तन की भविष्यवाणी कर दी।
विज्ञापन
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब के ताजा राजनैतिक हालात का जिक्र किया और कहा कि ऐसी ही उथल-पुथल जल्द ही छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखने को मिल सकती है। यह कांग्रेस के अंत की ओर अंतिम कुछ कदम होंगे। जिस पार्टी को अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं, वह देश के विकास के लिए कदम नहीं उठा सकती।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा: गृह मंत्री विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने वाला कर्मी सस्पेंड, सीएम बोले-ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी डीसी से 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश वाले क्षेत्रों की रिपोर्ट 48 घंटे में मांगी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र की विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को नुकसान की भरपाई की जाएगी। जो फसलें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कवर नहीं होती हैं, उनके नुकसान का भी मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बागवानी व दलहन जैसी फसलों के नुकसान की भी क्षतिपूर्ति की जाएगी। ये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कवर नहीं होती हैं। वर्तमान में दलहन व कपास की फसल को ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। डीसी की रिपोर्ट मिलने के बाद विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- किसान महापंचायत: भारत बंद से एक दिन पहले पानीपत में आज जुटेंगे किसान, 101 हलवाई बना रहे हैं खाना
केएमपी के आसपास साढ़े सात हजार एकड़ में जलभराव
दुष्यंत ने कहा कि केएमपी के आसपास के क्षेत्र में करीब साढ़े सात हजार एकड़ में जलभराव की समस्या सामने आई है। जिन-जिन किसानों को नुकसान हुआ है, क्षतिपूर्ति के लिए उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इस वर्ष फसलों के नुकसान की नियमित गिरदावरी की रिपोर्ट आ गई है। चौटाला ने बताया कि इस वर्ष किसानों के खाते में करीब 1300 करोड़ रुपये ज्यादा गए हैं। एक अक्तूबर से शुरू होने वाली फसलों की खरीद का पैसा सीधा किसानों के खाते में जाएगा। वे खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें कब मंडी में फसल बिक्री के लिए आना है।