{"_id":"5db7f1fc8ebc3e01711f8fc9","slug":"haryana-dy-cm-dushyant-chautala-reply-to-sanjay-raut-on-statement-against-father-ajay-chautala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में किसी दुष्यंत के पिता जेल में नहीं' शिवसेना के बयान पर भड़के उपमुख्यमंत्री चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र में किसी दुष्यंत के पिता जेल में नहीं' शिवसेना के बयान पर भड़के उपमुख्यमंत्री चौटाला
Tue, 29 Oct 2019 04:51 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 29 Oct 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता अजय चौटाला को लेकर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने करारा जवाब दिया है। दुष्यंत ने कहा कि इसका मतलब ये है, संजय राउत मुझे जानते हैं। मेरे पिता पिछले छह साल से जेल में हैं, लेकिन उन्होंने आज तक उनका हाल चाल नहीं पूछा। मैं उन्हें स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरे पिता सजा की अवधि पूरी किए बिना जेल से बाहर नहीं आएंगे। इस तरह का बयान उनकी गरिमा के लिहाज से ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय राउत ने कुछ ऐसा कहा था
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव के बाद उसने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वह राज्य में सत्ता के आधे बंटवारे के साथ ही ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है, जिसे लेकर उसके और भाजपा के बीच खींचतान जारी है।
ऐसे में जब शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत से जब पूछा गया कि भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन होने के बावजूद सरकार बनाने में देरी क्यों हो रही है तो उन्होंने कहा, 'यहां कोई दुष्यंत नहीं है जिसके पिता जेल में हों। हम धर्म और सत्य की राजनीति करते हैं। शरद पवार जी ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया। वह कभी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।'
इसी बयान पर पलटवार करते हुए दुष्यंत चौटाला ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
ऐसे में जब शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत से जब पूछा गया कि भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन होने के बावजूद सरकार बनाने में देरी क्यों हो रही है तो उन्होंने कहा, 'यहां कोई दुष्यंत नहीं है जिसके पिता जेल में हों। हम धर्म और सत्य की राजनीति करते हैं। शरद पवार जी ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया। वह कभी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।'
इसी बयान पर पलटवार करते हुए दुष्यंत चौटाला ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन