फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana DGP holds press conference in Nuh violence case

Nuh Violence: हरियाणा के DGP बोले- उपद्रवियों से सख्ती से निपटेंगे, मोनू मानेसर के वीडियो की भी होगी जांच

Wed, 02 Aug 2023 12:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Aug 2023 12:55 PM IST
सार

मोनू मानेसर के वीडियो की भी जांच होगी। हर एसआईटी सात-आठ वीडियो की जांच करेगी। अब तक हिंसा मामले में कुल 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा कि कठोर कानूनी कार्रवाई जा रही है।

विज्ञापन
Haryana DGP holds press conference in Nuh violence case
Nuh Violence: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह हिंसा पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पीके अग्रवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नूंह में 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि हिंसा की जांच अलग-अलग एसआईटी करेगी। एसआईटी वीडियो को खंगालेगी। खास बात यह है कि मोनू मानेसर के वीडियो की भी जांच होगी। हर एसआईटी सात-आठ वीडियो की जांच करेगी। अब तक हिंसा मामले में कुल 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा कि कठोर कानूनी कार्रवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा के पीछे जो भी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

हिंसा में छह लोगों की मौत, 116 गिरफ्तार: सीएम मनोहर लाल

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नूंह घटना में अभी तक की जानकारी में छह लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें से दो होमगार्ड और चार आम नागरिक हैं। राज्य पुलिस की 30 कंपनियां और केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी तैनात हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी में से हमने तीन पलवल, दो गुरुग्राम, एक फरीदाबाद और 14 कंपनी नूंह में तैनात की हैं। अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेरी जनता से अपील है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की घटना को आगे न बढ़ने दें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हम जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य में कुल मिलाकर स्थिति सामान्य है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जनता से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नूंह और आसपास के इलाकों में स्थिति सामान्य है, सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 31 जुलाई को दो समूहों के बीच हुई हिंसा के मद्देनजर नूंह से सटे जिलों फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed