{"_id":"5c542ceabdec224ca3490922","slug":"haryana-dgp-extra-charge-to-kp-singh-till-new-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. केपी सिंह को सौंपा गया हरियाणा डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार, संधू 31 जनवरी को हुए रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. केपी सिंह को सौंपा गया हरियाणा डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार, संधू 31 जनवरी को हुए रिटायर
Sat, 02 Feb 2019 09:41 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अफसर केपी सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत नए डीजीपी की नियुक्ति होने तक 1985 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. केपी सिंह को पुलिस महानिदेशक का जिम्मा सौंपा है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के महानिदेशक केपी सिंह को वर्तमान कार्यभार के अलावा डीजीपी हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह हरियाणा गृह विभाग की ओर से केपी सिंह को डीजीपी का अतिरिक्त जिम्मा सौंपने की अधिसूचना जारी की गई। इससे पहले सरकार ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से इसकी मंजूरी ली। केपी सिंह इससे पहले भी हरियाणा के डीजीपी रह चुके हैं। 13 अप्रैल 2016 से लेकर 28 अप्रैल 2017 तक उन्होंने इस पद पर अपनी सेवाएं दी।
विज्ञापन
हरियाणा के यमुनानगर जिले के बड़े भाजपा नेता से अवैध खनन के मामले में टकराव के चलते उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। केपी सिंह को डीजीपी का पद हरियाणा सरकार ने जाट आंदोलन के ठीक बाद सौंपा था। चूंकि, 2016 में हुए जाट आंदोलन के समय डीजीपी पद पर यशपाल सिंघल तैनात थे। 13 अप्रैल 2016 को सरकार ने उन्हें डीजीपी पद से हटाकर केपी सिंह को जिम्मा सौंपा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के बाद शाम को डीजीपी का पदभार केपी सिंह ने ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने से पहले उन्हें पुलिस मुख्यालय परिसर में पुलिस जवानों ने सलामी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने डॉ. सिंह को पुलिस प्रमुख का पदभार संभालने के बाद बधाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, क्राइम अगेंस्ट वुमन अजय सिंघल, एडीजीपी संचालन और आईटी एएस चावला, पुलिस महानिरीक्षक आधुनिकीकरण एचएस दून, आईजीपी सीएम फ्लाइंग स्कवैड राजिंदर कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।