फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana DGP BS sandhu Press conference

राम रहीम पेशी: सेना ने संभाला मोर्चा, लोगों को पंचकुला से खदेड़ना शुरु

Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Haryana DGP BS sandhu Press conference
लोगों को उठाती पुलिस
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की फटकार के बाद वीरवार बारह बजे रात के बाद एक्शन में आते हुए पुलिस ने शहर में डटे डेरा समर्थकों को हटाने के लिए मोर्चा संभाला। पुलिस के आला अधिकारी कई बसेें लेकर डेरा समर्थकों को धारा-144 का हवाला देते हुए हटने की अपील की। लेकिन समर्थकों पर पुलिस का कोई असर नहीं पड़ा। रात डेढ़ बजे तक डेरा समर्थकों पर पुलिस की अपील का कोई असर नहीं दिखा। समर्थकों का कहना है कि वे डेरामुखी का दर्शन किए बिना यहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख के मामले में शुक्रवार को होने वाले फैसले से महज चंद घंटे पहले पुलिस की ओर से की जाने वाली इस कार्रवाई से डेरा प्रेमियों में गहरा रोष है। डेरा समर्थकों का कहना है कि पहले भी उन्हें कई तरह प्रताड़ित करने की कोशिश की जा चुकी है। रात डेढ़ बजे हैफेड चौक के पास से जैसे ही डेरा समर्थकों को हटाने के लिए धारा-144 को लेकर मुनादी की, महिला समर्थकों ने विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया। लेकिन बाद में समर्थकों ने समझाते हुए मामले को शांत किया। 
विज्ञापन


चौक के पास जहां सैकड़ों की संख्या में सड़क की फुटपाथ पर समर्थक इकट्ठा थे, उन्हें हटाने के लिए मुनादी की गई। लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से बैठे समर्थकों पर मुनादी का कोई असर नहीं पड़ा और वहीं पर डटे रहे। कुछ महिला समर्थक बार बार यही कहती नजर आईं कि सिमरन करते रहे, कुछ न बोलो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बंटी टुकड़ियों में 
पल पल बदलते हालात को देखते हुए पुलिस भी टुकड़ियों में बंट रही हैं ताकि समर्थकों को हटाने के लिए एक साथ भारी बल का प्रयोग न करना पड़े। हालांकि सेक्टर-पांच के पार्क और केसी थियेटर के पास बैठे हजारों समर्थकों को शिफ्ट करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली थी, लेकिन बाहरी समर्थन के बाद आरोपी ने छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed