फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana DGP BS Sandhu addresses the media

आज 2:30 बजे राम रहीम को सुनाई जाएगी सजा, DGP बोले- इस बार पूरी तैयारी

Mon, 28 Aug 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana DGP BS Sandhu addresses the media
Haryana DGP BS Sandhu - फोटो : File Photo
साध्वी रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम को आज दोपहर 2:30 बजे सजा सुनाई जाएगी। इसके चलते हरियाणा में 48 घंटे और इंटरनेट बंद रहेगा। पंचकूला, रोहतक, कैथल और अंबाला में कल स्कूल, कॉलेज भी बंद रहेंगे। हरियाणा गृह सचिव राम निवास ने इसका ऐलान किया।
विज्ञापन


सजा के ऐलान के चलते एहतियातन इंटरनेट सर्विस पर रोक लगाई है। बता दें कि इससे पहले हालातों को देखते हुए 24 अगस्त को शाम 5 बजे से गुड़गांव-फरीदाबाद को छोड़कर 72 घंटे के लिए हरियाणा में इंटरनेट सर्विस बंद की गई थी। आज शाम को इंटरनेट शुरू होना था, लेकिन सरकार ने अब इसे आगे बढ़ा दिया। सिरसा डेरे में जाने वाली ब्राडबैंड और इंटरनेट सर्विस लीज लाइन भी 29 अगस्त तक रोकी गई है।
विज्ञापन


उधर, डेरा मुखी पर आए फैसले के बाद हुए हिंसा में मरने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पंचकूला में दो और लोगों की मौत हो गई है। हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि डेरा प्रमुख राम रहीम पर आए फैसले के बाद हुए हिंसा में अब तक कुल 38 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पंचकूला में 32, सिरसा में 6 लोगों की मौत हुई और 269 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डीजीपी संधू ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा पूरी प्रक्रिया में अब तक 52 मामले दर्ज किए गए हैं और 926 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana DGP BS Sandhu addresses the media
हरियाणा डीजीपी बी एस संधू
बता दें कि साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद सोमवार 28 अगस्त को सीबीआई कोर्ट उन्हें रोहतक की सुनारियाजेल में सजा सुनाएगी। बाबा को सजा सुनाने वाले सीबीआई के विशेष जज को हवाई मार्ग से रोहतक भेजा जाएगा। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट को एक दिन के लिए रोहतक भेजने का फैसला पंचकूला में डेरा समर्थकों की ओर से की गई आगजनी और तोड़फोड़ के बाद लिया।


राम रहीम को सुनारिया जेल में हिरासत में रखा गया है। हाईकोर्ट ने यहां अस्थायी तौर पर सीबीआई अदालत लगाए जाने के निर्देश दै दिए हैं। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि पंचकूला में स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते सीबीआई अदालत से सुनारिया जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सजा सुनाई जाएगी। डेरा मुखी को सजा सुनाने वाले न्यायिक अधिकारी को उनके स्टाफ के दो सदस्यों सहित हवाई मार्ग से पंचकूला से सुनारिया जेल ले जाए जाने के लिए निर्देश दे दिए हैं।

 

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर रोहतक में मिलिट्री की 23 कंपनियां तैनात है। रोहतक में पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस भी लगाई गई है। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा के कई रुटों पर बस सेवा बहाल कर दी गई है। जिससे लोगों को हो रही परेशानी से कुछ राहत मिलेगी। सुबह एक निजी चैनल के कैमरा मेन अौर ड्राइवर पर हुए हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं निजी चैनल की कार को भी बरामद कर लिया गया है। 

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed