फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Deputy CM Dushyant Chautala Requests to PM Narendra Modi to Restart Talk with Farmers

आंदोलन: दुष्यंत चौटाला ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- किसानों से दोबारा शुरू करें बातचीत

Sat, 17 Apr 2021 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Apr 2021 01:47 PM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा है कि 3-4 वरिष्ठ मंत्रियों की समिति बनाई जाए जो किसान नेताओं से दोबारा बातचीत शुरू करे।
 

विज्ञापन
Haryana Deputy CM Dushyant Chautala Requests to PM Narendra Modi to Restart Talk with Farmers
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसान आंदोलन के लंबा खिंचने से चिंतित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चौटाला ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में आंदोलनकारी किसानों से दोबारा बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए 3-4 वरिष्ठ मंत्रियों की समिति बनाई जाए जो किसान नेताओं से दोबारा बातचीत शुरू करे।

विज्ञापन


दुष्यंत का मानना है कि किसान आंदोलन का लंबा चलना चिंता का विषय है। दिल्ली सीमा पर बैठा किसान हमारा अन्नदाता है। बातचीत से हर समस्या का हल संभव है। किसानों की मांगों का सौहार्दपूर्ण समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने चिट्ठी में प्रधानमंत्री को गेहूं खरीद के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि रबी की 6 फसलों को हरियाणा में एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। दुष्यंत से पहले किसानों से बातचीत करने के लिए गृह मंत्री अनिल विज भी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने कोरोना के मद्देनजर नए सिरे से आंदोलनकारी किसानों से बातचीत शुरू करने की मांग की थी। 


इससे पहले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा था। उन्होंने लिखा था कि एक बार फिर से आंदोलन पर बैठे किसानों से बात की जाए। अनिल विज ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उन्हें किसानों के स्वास्थ्य की भी चिंता है, क्योंकि आंदोलन में कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed