फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Deputy CM Dushyant Chautala reached in Jind

स्थायी सरकार से हुड्डा और इनेलो को पीड़ा, तभी कह रहे बार-बार मध्यावधि चुनाव की बात : दुष्यंत

Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद/उचाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद/उचाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana Deputy CM Dushyant Chautala reached in Jind
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में चल रही स्थायी सरकार से हुड्डा साहब और इनेलो को पीड़ा है। इसी के चलते बार-बार मध्यावधि चुनाव की बात कही जा रही है। ये बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र उचाना कलां के दौरे से पहले जींद में पत्रकारों से कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थायी सरकार चल रही है। प्रदेश की जनता के हित में मजबूत फैसले लिए जा रहे हैं। इसकी पीड़ा कांग्रेस और इनेलो को है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें दस साल में 700 रुपये वृद्धा पेंशन बढ़ा पाईं लेकिन उनकी सरकार ने 70 दिन में ही 250 रुपये बढ़ा दिए हैं। भविष्य में इसे और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


मध्यावधि चुनाव का बताएं फार्मूला 
गत दिनों इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होने की संभावना जताई थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उनके पास कोई ऐसा फार्मूला है तो जनता के बीच जाकर बताएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा की सरकार पूरे पांच साल चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम साझा कार्यक्रम भाजपा-जजपा का मामला
इस दौरान न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय नहीं होने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाजपा-जेजेपी का मामला है। यह कोई जरूरी नहीं कि इसके लिए कांग्रेस के साथ दूसरी पार्टियों को बताना पड़ेगा। प्रदेश की प्रगति के लिए निरंतर दोनों पार्टियां निर्णय ले रही हैं।


अलेवा में बोले- मांगपत्र तो ठीक, पार्टी के सदस्यता अभियान को भी आगे ले जाएं
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर दुष्यंत चौटाला ने अलेवा गांव में भी जनसभा को संबोधित किया। यहां लोगों ने गांव के लिए मांग पत्र उन्हें दिया। इस पर दुष्यंत चौटाला ने पहले विकास कार्यों पर चर्चा की ओर फिर बोले मेरी विनती इनती है, ‘जितना जोटा सीवर लाइन व पार्क के लिए मार रहे हो ना, पार्टी का सदस्यता अभियान भी चल रहा है।’ 20 तारीख तक है। इस दौरान जो साथी चुनाव में पार्टी के साथ नहीं थे कांग्रेस के हैं, कई अपणे पुराणे लोकदली भी हैं। अब समय है ले आओ सारयां नै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed